राष्ट्रीय बचत योजना में ललितपुर की एतिहासिक उपलब्धी
ललितपुर। जनपद ललितपुर ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय बचत योजनाओं में निवेश के क्षेत्र में एक एतिहासिक सफलता प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। निर्धारित लक्ष्य 71 करोड़ 56 लाख के सापेक्ष दो गुने से अधिक 230.32 प्रतिशत की अद्वितीय उपलब्धी के साथ जनपदवासियों द्वारा 1 अरब 64 करोड़ 81 लाख से अधिक की धनराशि विभिन्न राष्ट्रीय बचत योजनाओं-आरडी, किसान विकास पत्र, सुकन्या समृद्धि योजना, पीपीएफ, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना सहित अन्य योजनाओं में सीधे व अभिकर्ताओं के माध्यम से धनराशि जमा की गई है। यह आंकड़ा न केवल ललितपुर जनपद के गौरव का विषय है, बल्कि प्रदेश के समक्ष एक प्रेरणादायी मॉडल के रुप में भी उभरा है। यह उल्लेखनीय है कि ललितपुर बुन्देलखण्ड का हिस्सा है, जिसे आर्थिक और शैक्षिक रुप से पिछड़े जिलों में गिना जाता है। ऐसे मे यह बड़ी उपलब्धी जनपद, प्रशासन और नागरिकों के संयुक्त प्रयासों का प्रमाण है। इस सफलता का प्रमुख श्रेय जनपद के युवा…
Read more





