जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जायेंगे : डीएम
ललितपुर। जनशिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दृष्टिगत शनिवार को नवागंतुक जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने सदर तहसील में आयोजित अपने पहले सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जहां मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए जनशिकायतों का निस्तारण कराया, तो वहीं लापरवाह अधिकारियों को कड़े रुख में फटकार भी लगाई। जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जायेंगे।उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिस्थानीय भेजकर अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेते हुए एक दिन का वेतन रोका जाए, जनसुनवाई के दौरान अधिशासी अभियंता राजघाट निर्माण खण्ड, अधिशासी अभियंता विद्युत शहरी एवं ग्रामीण, उपायुक्त उद्योग, जिला रोजगार सहायता अधिकारी, जिला पर्यटक अधिकारी एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण तलब करते हुए कारण बताने के निर्देश दिये गए।जिलाधिकारी ने जनसुवाई करते हुए अतिक्रमण व अवैध कब्जों के मामलों में राजस्व व पुलिस अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर शिकायतों…
Read more







