बिहार विधानसभा चुनाव की अप्रतिम जीत पर भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने किया हर्ष व्यक्त

ललितपुर -बिहार विधानसभा में एन डी ए की असाधारण अभूतपूर्व जीत पर आज भारतीय जनता पार्टी की ललितपुर इकाई ने तुवन चौराहे पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत के नेतृत्व में जश्न मनाया।जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने आकाश को गुंजित करने बाली नारेबाजी की ।इस अवसर पर खुब आतिशबाजी की गई और‌ मिष्ठान बांट कर एक दूसरे को बधाई दी गई।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की बिहार की जीत हमारे कार्यकर्ताओं की लगन, साहस, रणनीतिक कौशल,और पार्टी के प्रति ध्येय निष्ठा पर विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि हम लोग अपने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर समाज के विभिन्न वर्गों में काम कर रहें हैं।जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का अगला मिशन उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनवाने का है और उत्तर प्रदेश में बहुमत से दो हजार सत्ताईस में भारतीय जनता पार्टी की सरकार वनने जा रही है ।इस अवसर…

Read more

Continue reading
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण

उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त दिशा-निर्देशों एवं माननीय श्री अशोक कुमार सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर के तत्वाधान में दिनॉंक 13.12.2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु श्री मयंक जायसवाल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर की अध्यक्षता में न्यायिक मजिस्ट्रेटों के साथ एक बैठक का आयोजन दिनांक 13.11.2025 को किया गया।बैठक मेें श्री रवि शंकर गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, ललितपुर, श्रीमती अदिति जैन अपर सिविल जज जू0डि0 ललितपुर, श्री देव प्रिय सारस्वत, सिविल जज जू0डि0 ललितपुर, श्रीमती आकृति अपर सिविल जज जू0डि0-न्यू कोर्ट ललितपुर, श्री नवीन कुमार सिविल जज जू0डि0 एफ0टी0सी0 ललितपुर, श्री बहादुर सिंह, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, ललितपुर उपस्थित रहे।बैठक में विगत राष्ट्रीय लोक अदालत में निर्णीत वादों पर चर्चा की गयी एवं दिनांक 13.12.2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के संबंध में विस्तार पूर्वक…

Read more

Continue reading

माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय श्री अशोक कुमार सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13.12.2025 के आयोजन के संबंध में जनपद के समस्त बैंको के साथ एक बैठक का आयोजन दिनांक 12.11.2025 को किया गया।बैठक में एवं श्री मयंक जायसवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर, श्री रंजीत कुमार प्रबन्धक लीड बैंक, श्री अवधेश प्रसाद भारतीय स्टेट बैंक,श्री अनूप कुमार सक्सेना वरिष्ठ प्रबंधक इंडियन बैंक, श्री केशव अग्रवाल भारतीय स्टेट बैंक,श्री गौरव जैन केनरा बैंक, श्री सचिन अहिरवार एक्सेस बैंक, श्री सुनील गुप्ता बैंक ऑफ इंडिया, श्री आशीष सिंह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, श्री महेश साहू यूको बैंक,श्री बृजेन्द्र पाल सिंह बैंक ऑफ बडौदा,श्री अमन गुप्ता उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक,श्री सौरभ पाराशर पंजाब नेंशनल बैंक आदि उपस्थित रहें।बैठक में समस्त बैंको के प्रबन्धकों से यह अपेक्षा की गयी कि वह आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को नियत…

Read more

Continue reading
14 नवम्बर को जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में बच्चे दिखाएंगे अपनी प्रतिभा का जलवा

14 नवम्बर को राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज ललितपुर में होगा आयोजनजिला विज्ञान क्लब ललितपुर द्वारा बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा को निखारने और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन 14 नवम्बर 2025 को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज ललितपुर में प्रातः 10:00 बजे से आरंभ होगी।जिला विज्ञान क्लब ललितपुर के जिला समन्वयक राहुल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ उत्तर प्रदेश,शासन एवं जिलाधिकारी सत्यप्रकाश के निर्देशन में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना, अंध विश्वास को दूर करना और उन्हें अपने नवाचारों के प्रदर्शन का अवसर प्रदान करना है।उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता का मुख्य विषय वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान रखा गया है, जिसके अंतर्गत 22 उपविषय निर्धारित किए गए हैं। विद्यार्थी इन्हीं विषयों पर अपने…

Read more

Continue reading
भारतीय जनता पार्टी की ललितपुर इकाई भगवान विरसा मुंडा की एक सौ पचासवीं जन्मजयंती को धूमधाम से मनायेगी

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ललितपुर जिला इकाई अपने उच्च नेतृत्व के निर्देश पर भगवान विरसा मुंडा की एक सौ पचासवीं जन्मजयंती सप्ताह को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजन कर धूमधाम से मनायेगी।यह कार्यक्रम आठ सितंबर से पन्द्रह सितंबर तक चलेगा । पन्द्रह सितंबर को शवरी आश्रम तालबैहट में हम लोग उनका जन्मदिन धूमधाम से मनायेंगे। जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि भगवान विरसा मुंडा को धरतीआवा यानि की धरती के पिता के रूप में आदिवासी मानते हैं जो पिता अपने जल जंगल जमीन की रक्षा करने बाला होता हैं।महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी क्रांतिकारी नेता विरसा मुंडा को आदिवासी समाज में भगवान का दर्जा प्राप्त है और वे उन्हें भगवान विरसा मुंडा कहते थे। ज्ञातव्य हो कि मात्र पच्चीस वर्ष की अल्पायु में भी वे इतना काम कर गये कि उनकी ख्याति अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुकी है।उनका जन्म पन्द्रह नबम्बर अठारह…

Read more

Continue reading
सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप आयोजित

भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत एव जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कर्यालय के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड नीमच के द्वारा ग्रामीण व शहरी शिक्षित युवाओं को सुरक्षा सैनिक के पद पर भर्ती कैंपो का आयोजन दिनांक ,12/11/2025 को विकास खंड वार में किया गया जिसमें 21 युवाओं ने भाग लिया नीमच से आये भर्ती आधिकारियों ने मापदंड के आधार पर 16 युवाओं का चयन किया आगला भर्ती कैंप दिनांक 13/11/2025 को विकास खंड जखोरा में दिनांक 14/11/2025 को विकास खंड बिरधा में दिनांक 15/11/2025 को विकास खण्ड मडावरा दिनांक 17/ 11/2025 को जिला सेवायोजन कार्यालय ललितपुर जिले में 7 दिवासिये भर्ती शिवरो का अयोजन किया जा रहा है सुबह 10 बजे से शाम 3:30 बजे तक किया जायेगा जिसमेंइन चयनित युवाओं को नीमच में 1 माह के प्रशिक्षण उपरांत 65 वर्ष तक की स्थाई नोकरी दी जाएगी औद्योगिक क्षेत्रों में जैसे दिल्ली का लाल…

Read more

Continue reading
भारतीय जनता पार्टी द्वारा मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (एस आई आर) कार्यशाला आयोजित

भारतीय जनता पार्टी की ललितपुर इकाई द्वारा आज होटल अमर पैलेस के सभागार में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (एस आई आर) कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की एवं संचालन जिला महामंत्री अभियान के विधानसभा संयोजक बंशीधर श्रीवास ने किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के संयोजक हरीराम निरंजन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रवासी,व सहकारी बैंक झांसी के अध्यक्ष जयदेव पुरोहित जी उपस्थित रहे। कार्यशाला में जिले के छहों मण्डल ललितपुर,तालबैहट,पूराकलां,जाखलौन,जखौरा,बार मण्डल के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् की देड सौवीं वर्षगांठ पर आज सामूहिक और सम्पूर्ण वन्देमातरम गायन से की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कार्यशाला की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि जब तक आप एस आई आर अभियान में वर्तमान समय में फार्म वन के वोटर नहीं बनते तो आप वोटर नहीं माने जायेंगे क्यों कि मतदाता गहन…

Read more

Continue reading
जनपद स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम ललितपुर

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ललितपुर के तत्वावधान में जनपद स्तरीय एक दिवसीय युवा उत्सव कार्यक्रम-सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान मेला का उद्घाटन मा0 श्री रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक ललितपुर, श्री चन्द्रशेखर पंथ, मंत्री प्रतिनिघि द्वारा आज दिनांक 06.11.2025 को किया गया। राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज, ललितपुर के हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में, जनपद के स्थानीय कलाकरों के साथ विद्यालयों, महाविद्यालयों शासकीय एवं अद्र्वशासकीय संस्थाओं के उत्कृष्ट कलाकरों द्वारा 1-डिक्लेमेशन 2-कहानी लेखन 3-पेटिंग 4-लोकनृत्य (समूह) 5-लोकगीत (समूह) 6-कविता लेखन 7-इनोवेशन (साइंस मेला प्रदर्शनी) मे प्रतिभावान बालक-बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया है।युवा उत्सव कार्यक्रम में सांइस मेला में प्रथम रितिक एण्ड पार्टी, द्वितीय रामेश्वर एण्ड पार्टी; लोकनृत्य मे प्रथम रौनक सेन, द्वितीय मुस्कान; लोकगीत में प्रथम दिया चन्देल, द्वितीय कल्पना; पेटिंग प्रतियोगिता मंे साक्षी प्रथम, द्वितीय चुनमुन; कहानी प्रतियोगिता में प्रथम अंश, द्वितीय राधिका; कविता लेखन में सूर्याशी द्वितीय चांदनी राजा; भाषण में प्रथम मोनिका चैरसिया, द्वितीय कृष्ण प्रताप सिंह ने स्थान प्राप्त किया। निर्णायक के…

Read more

Continue reading
भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी बैठक सम्पन्न

भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की एक कामकाजी बैठक जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की और संचालन जिला महामंत्री बब्बू राजा बुन्देला ने किया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मा प्रकाश पाल जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा अनिल यादव उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा पुंज पं दीनदयाल उपाध्याय एवं डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर हुई।कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि उच्च नेतृत्व के निर्देश पर इस समय भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई द्वारा विभिन्न अभियानों के अन्तर्गत बहुत से कार्यक्रम चल रहे हैं और इन अभियानों में हमारे कार्यकर्ता की सीधी भूमिका तय होगी और इसके लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व सोंपे जा चुके हैं सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वर्तमान…

Read more

Continue reading
कार्यालय नगर पालिका परिषद, ललितपुर शपथ ग्रहण समारोह

आज दिनांक 04.11.2025 को श्री श्री 1008 श्री तुवन मंदिर मैदान प्रांगण में पालिका परिषद, ललितपुर की नव निर्वाचित अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर श्री मनीष कुमार द्वारा नगर पालिका परिषद, ललितपुर की भारतीय जनता पार्टी से नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन (अभिलाषा) को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। वहीं पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा एवं पालिका के अन्य अधिकारियों द्वारा सम्मानित समस्त अतिथियों को फूलमाला पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकार पाल जी द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन को शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास हेतु समस्त नगर वासियों को आश्वासन दिया गया। इसके साथ ही मा० राज्यमंत्री, मा० सदर विधायक, मा० जिलाध्यक्ष भाजपा सहित अन्य वक्ताओं के द्वारा भी अपने-अपने विचार रखें। इसके अलावा नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती…

Read more

Continue reading