मड़ावरा: सैदपुर में मकान की छत पर एक व्यक्ति की 5 लोगों ने लात-घूसों से की मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
https://youtu.be/n7mE6kR86dk?feature=shared
Read morehttps://youtu.be/n7mE6kR86dk?feature=shared
Read moreआज ललित सुझाव न्यूज़ अपनी 9 वर्षों की यात्रा पूरी कर रहा है। यह अवसर हमारे लिए गर्व का है, क्योंकि यह केवल संस्थान की उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी पाठकों, लेखकों, संवाददाताओं और शुभचिंतकों की साझी सफलता है, जिन्होंने इस सफर में हमारा साथ दिया। इन नौ वर्षों में हमारा संकल्प एक ही रहा—निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितैषी पत्रकारिता। हमने कोशिश की कि हर समाचार केवल सूचना न होकर समाज के लिए प्रेरणा बने। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, रोजगार, पर्यावरण और स्थानीय समस्याओं जैसे मुद्दों को हमने हमेशा प्रमुखता से उठाया। हम मानते हैं कि मीडिया केवल खबरें छापने का माध्यम नहीं है, बल्कि जनता की आवाज़ है। यही कारण है कि ललित सुझाव न्यूज़ ने हमेशा पाठकों के सुझावों को सम्मान दिया और समाज के हर वर्ग की चिंताओं को मुखरता से सामने रखा। यह नौ साल की यात्रा हमारे लिए अनुभव, विश्वास और संघर्ष की कहानी है। यह हम सबके प्रयासों का परिणाम है कि…
Read more“9 साल की यात्रा – जनता के सुझाव से जन-जन तक” आज ललित सुझाव न्यूज़ के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। हमने पत्रकारिता के इस सफर में पूरे 9 साल पूरे कर लिए हैं। यह अवसर केवल हमारी संस्था के लिए गर्व का नहीं, बल्कि उन सभी पाठकों, सहयोगियों और समाजसेवियों के लिए भी है, जिन्होंने इस यात्रा में हमें निरंतर शक्ति और मार्गदर्शन दिया। इन नौ वर्षों में हमारा प्रयास हमेशा यही रहा कि समाचार केवल घटनाओं का विवरण न होकर समाज का दर्पण भी बने। हमने कोशिश की कि हर खबर पाठक को सोचने पर विवश करे, हर रिपोर्ट समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश दे। चाहे वह शिक्षा का प्रश्न हो, स्वच्छता का अभियान हो, बेरोज़गारी की चुनौती हो या फिर स्थानीय समस्याओं का समाधान—हमने निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को ही अपना पथप्रदर्शक माना। इस नौ साल की यात्रा में हमने देखा कि कैसे छोटे-से प्रयास बड़ी लहर बन सकते हैं। “हर घर…
Read moreललितपुर, 15 अगस्त। जनपद ललितपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। भगवान श्री विश्वकर्मा जी धर्मशाला में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित जनों ने राष्ट्रगान गाया और “भारत माता की जय” व “वंदे मातरम्” जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। आयोजकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर पुष्पमालाएं अर्पित कीं और उनके बलिदान को नमन किया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और देश की आज़ादी के लिए दिए गए बलिदानों को याद करते हुए, देश के विकास और एकता के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
Read more‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’… अर्थात, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग…यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति हमारा प्रण है। तिरंगा हमारी आन, बान, शान है और स्वच्छता हमारे संस्कार, हमारी सभ्यता और हमारे भविष्य की पहचान है। गांव हो या शहर, पंचायत हो या नगर निकाय आजादी का यह पर्व हम सबको एक सूत्र में पिरोता है। हम सबकी जिम्मेदारी एक है। राष्ट्रभक्ति के साथ स्वच्छ, सुंदर और सशक्त उत्तर प्रदेश का निर्माण…मुझे विश्वास है कि हम अपने-अपने पंचायत सचिवालय, नगर निकाय कार्यालय, घरों, सार्वजनिक भवनों और संस्थानों में तिरंगा लहराएंगे और आसपास की स्वच्छता को अपना व्यक्तिगत दायित्व मानते हुए सुनिश्चित करेंगे। इस बार के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमारे लिए गौरव का क्षण है कि इस 15 अगस्त को उत्तर प्रदेश के 33 से अधिक ग्राम प्रधान उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशिष्ट रूप से सम्मानित किए जाएंगे। यह ग्राम…
Read moreप्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व व मार्गदर्शन में उ0प्र0, देश कीसबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर: मुख्यमंत्री प्रदेश सरकार ने श्रमिकों, युवाओं, महिलाओं तथा व्यापारियोंआदि के उत्थान के लिए बेहतरीन प्रयास किए, अनेक राष्ट्रीय एवंअन्तरराष्ट्रीय संस्थाओं ने इन कार्यों की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की विकसित और आत्मनिर्भर उ0प्र0 के लिए आगामी 13 और 14 अगस्त को लगातार 24 घण्टे तक उ0प्र0 विधान मण्डल में प्रदेश के विजन डॉक्यूमेन्ट पर चर्चा की जाएगी लखनऊ: 11 अगस्त, 2025उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व व मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश, देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हुआ है। प्रदेश ने विगत साढ़े आठ वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व, अविस्मरणीय तथा अनुकरणीय प्रगति की है। प्रदेश सरकार ने श्रमिकों, युवाओं, महिलाओं तथा व्यापारियों आदि के उत्थान के लिए बेहतरीन प्रयास किए हैं। प्रदेश के परसेप्शन में व्यापक बदलाव आया है। अनेक राष्ट्रीय एवं…
Read moreललितपुर- इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी आदरणीय श्री राधेश्याम पांचाल जी का अचानक एक आवश्यक कार्यवश ललितपुर आगमन हुआ। इस अवसर पर वे ललित सुझाव न्यूज़ की संपादक एवं विश्वकर्मा ज्ञान सागर की राष्ट्रीय प्रमुख श्रीमती पुष्पा झा के निवास पर भी पधारे। इस आत्मीय भेंट के दौरान विभिन्न सामाजिक विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। विशेष रूप से विश्वकर्मा समाज को एक ध्वज के नीचे संगठित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया गया। श्री पांचाल जी ने समाज में एकता, समरसता और जागरूकता लाने हेतु अपने विचार साझा किए, जो आने वाले समय में संगठनात्मक दिशा तय करने में सहायक सिद्ध होंगे। श्रीमती पुष्पा झा ने श्री राधेश्याम पांचाल जी के ललितपुर आगमन एवं उनके निवास पर पधारने हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि इतने वरिष्ठ समाजसेवी ने समय निकालकर न केवल ललितपुर पधारने की कृपा की, बल्कि समाजहित के मुद्दों पर चर्चा कर हम…
Read moreललितपुर, उत्तर प्रदेश – बजरंग सेना संगठन की वार्षिक समीक्षा बैठक का आयोजन सिंचाई विभाग के सर्किट हाउस, ललितपुर में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के बेगूसराय से पधारे राष्ट्रीय महासचिव प्रभात सिंह जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश प्रभारी शुभम पस्तोर खड़ेरा जी की उपस्थिति रही, जबकि बैठक की अध्यक्षता बजरंग सेना जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक पस्तोर ने की। हनुमान चालीसा के पाठ से हुई शुरुआत बैठक की शुरुआत श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ की गई, जिसका संचालन जिला महासचिव जयराम सेन ने किया। पहली बार ललितपुर आगमन पर राष्ट्रीय महासचिव का जोरदार स्वागत जिले की कार्यकारिणी द्वारा बुके एवं मालाओं के साथ किया गया। महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों का विशेष सम्मान भी इस अवसर पर किया गया। ‘लव जिहाद’ पर कड़ा रुख अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय महासचिव प्रभात सिंह ने बजरंग सेना ललितपुर की टीम की एकजुटता और अनुशासन की प्रशंसा…
Read moreअखिल भारतीय विराट संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संघ के शीर्ष राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह बैठक संगठनात्मक चर्चा और आपसी समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल पांचाल जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आत्माराम पांचाल जी, उपाध्यक्ष सिंह राम पांचाल जी, वरिष्ठ महामंत्री रमेश पांचाल जी, महामंत्री लेखराज पांचाल जी और राधेश्याम पांचाल जी उपस्थित रहे। सविता पांचाल जी एवं वरिष्ठ समाजसेवी पुष्पा झा जी की विशेष उपस्थिति ने बैठक को गरिमा प्रदान की। मीडिया प्रतिनिधि के रूप में ललित सुझाव न्यूज़ (ललितपुर, उत्तर प्रदेश) के संपादक ललित जी भी बैठक में मौजूद रहे।
Read moreललितपुर जिला उद्योग व्यापार मंडल के सैकड़ों व्यापारी भामाशाहों ने नवागत जिलाधिकारी श्री अमनदीप दुली से कलेक्ट्रेट सभागार में शिष्टाचार भेंट की। संगठन के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ व माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। भेंट के दौरान जिला अध्यक्ष सुरेश बड़ेरा व जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई ने जनपद की प्रमुख व्यापारिक समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने हाल ही में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों पर व्यापारियों की आपत्तियों को सामने रखते हुए कहा कि जब तक इनकी गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती, तब तक इन पर रोक लगाई जाए। जिलाधिकारी ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता कालरा से चर्चा कर निर्णय लिया जाए, और जांच पूरी होने तक स्मार्ट मीटर की स्थापना रोक दी जाए। व्यापारियों ने अन्य समस्याओं जैसे बाजार की मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा, टैक्स संबंधी जटिलताएं आदि पर भी चर्चा की। जिलाधिकारी ने सभी मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुनते हुए…
Read more