फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने प्रताड़ना का लगाया आरोप :तालबेहट/राजपुर

ललितपुर जिले के विकासखंड तालबेहट के राजपुर गांव के मजरा बीघा में एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान काजल पत्नी शिवम के रूप में हुई है। घर के अंदर रस्सी के सहारे फंदे पर लटका शव मिलने के बाद जखौरा थाना पुलिस को सूचना दी गई। मृतका महिला काजल का शव मिलने से ह्ड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मायके पक्ष के अनुसार, काजल की शादी दो साल पहले शिवम से हुई थी। परिवार का आरोप है कि संतान न होने के कारण ससुराल वाले उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे घटना की जानकारी मिली। अनुपम लिटोरिया पूर्व प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया,महिला के कोई संतान नहीं है। और 2 वर्ष पूर्व महिला की शादी शिवम कुशवाहा के साथ हुई थी, और दोनों हंसी-खुशी रहते थे, जिसको लेकर जानकारी दी है। जखौरा थाना प्रभारी हरिशंकर ने…

Read more

Continue reading
लायंस क्लब द्वारा तुवन मंदिर प्रांगण पर छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण किया गया

लायंस क्लब की ओर से शनिवार को तुवन मंदिर प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जरूरतमंद छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की छात्राओं को शिक्षा के लिए सुलभ और सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं । इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा हर बच्ची का अधिकार है और लायंस क्लब समाज में इस दिशा में निरंतर कार्य करता रहेगा। मुख्य अतिथि ने कहा, “साइकिल मिलने से छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सहूलियत होगी और उनकी पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आएगी।” छात्राओं और उनके अभिभावकों ने इस पहल के लिए लायंस क्लब का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया और अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी।https://youtu.be/oFNRw4umi4Q?feature=shared click on link to watch…

Read more

Continue reading
जैन साधु-संतों पर अभद्र टिप्पणी का विरोध:

मध्य प्रदेश के अशोक नगर में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुई घटना का विरोध शुक्रवार को ललितपुर में देखने को मिला। सागर निवासी संतोष जैन पटना द्वारा जैन समाज के संत विद्यासागर महाराज सहित अन्य संतों पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में जैन समाज के लोग सड़कों पर उतरे। रिमझिम बारिश के बीच सुबह 10 बजे कंपनी बाग में जैन, हिंदू और मुस्लिम समाज के लोग एकत्र हुए। सभी ने काली पट्टी बांधकर कलेक्ट्रेट कार्यालय तक मार्च किया। प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि साधु-संतों पर की गई अभद्र टिप्पणी से सभी धर्मों के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। प्रदर्शनकारियों ने ललितपुर में ब्रह्मचारिणी रेखा दीदी और ब्रह्मचारी संजीव कटंगी के चित्रों पर कालिख पोतने और चप्पल बरसाने की घटना का भी विरोध किया। संजीव जैन कड़की ने कहा कि यह घटना निंदनीय है।https://youtu.be/p2YtEjbblBg?feature=shared click on link to watch video प्रदर्शन में श्री दिगंबर जैन समाज विद्यावंशी, हिंदू जागरण…

Read more

Continue reading
भारतीय जनता पार्टी ने हिन्दू ह्दयसम्राट बाबू कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर कीं पुष्पांजलि अर्पित

ललितपुर -भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने आज हिन्दू ह्दय सम्राट बाबू कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर आज जिला कार्यालय पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की और संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी एड ने किया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा बाबू कल्याण सिंह जी भारत के ही नहीं वल्कि सारे संसार के हिन्दुओं के दिलों में राज करते हैं। मैं ललितपुर के दोनों विधायकों से अनुरोध करता हूं कि जिले के दोनों सीमाओं के छोरों पर बाबू कल्याण सिंह जी के नाम से भब्य द्वार वनवाये जायें। उन्होंने कहा कि बाबू कल्याण सिंह जी का त्याग अमिट है जिन्होंने राममंदिर के पीछे अपने मुख्यमंत्री पद और सरकार को लात मार दी थी इतिहास में सिद्धान्त के लिए सत्ता को छोड़ने के उदाहरण नगण्य ही मिलते हैं।इस अवसर पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड ने कहा कि हम अगर बाबू…

Read more

Continue reading
राष्ट्रीय ध्वज के अपमान करने वाले पर हो कड़ी कार्यवाही -बजरंग सेना

बजरंग सेना संगठन ने आज जिलाध्यक्ष डॉक्टर दीपक पस्तोर के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा जिसमें अवगत कराया गया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के परम पावन अवसर पर बार ब्लॉक के ग्राम सेमरा बुजुर्ग के होली फैमिली स्कूल में ध्वज रोहण के समय स्कूल प्रबंधन द्वारा तिरंगे का घोर अपमान किया गया जिसका वीडियो ओर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है वायरल वीडियो में एक धर्म विशेष के चिन्ह के नीचे तिरंगे झंडे को फहराया गया है और हमारे राष्टीय ध्वज तिरंगे की फहराने के स्थिति बड़ी ही आपत्तिजनक है महोदय फ्लैग कोड ऑफ इंडिया 2002 के प्रावधानों के अनुसार किसी भी धर्म विशेष के चिन्ह या प्रतीक को राष्टीय ध्वज के समान या ऊपर नीचे कही भी नहीं लगाया जा सकता है यह हमारे भारतीय फ्लैग कोड के नियम के विरुद्ध हैइस मामले से सभी देशवासियों और सभी हिंदूवादी संगठनों में काफी आक्रोश व्याप्त है इस मामले से राष्ट हित…

Read more

Continue reading
शहर के मुख्य मार्गों पर फैले अतिक्रमण का हुआ निरीक्षण

दिनांक 16.08.2025 को उप जिलाधिकारी सदर/प्रशासक श्री मनीष कुमार द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर फैले अतिक्रमण व शहर में आने-जाने वाले वाहनों की व्यवस्था एवं शहर की सुन्दरता व साफ-सफाई को दुरूस्त किये जाने हेतु निरीक्षण किया गया साथ ही शहर के मुख्य बाजार कटरा बाजार में डिब्बे, खोखों को व्यवस्थित कर शौचालय बनाये जाने हेतु अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया, वहीं अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी गई।निरीक्षण के दौरान प्रशासक महोदय द्वारा शहर के मुख्य मार्केट कटरा बाजार, सर्राफा बाजार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों से वार्ता की गई, वहीं दुकानदारों द्वारा स्थाई रूप से किये गये अतिक्रमण को हटाये जाने के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया, इस दौरान कटरा बाजार में गणेशमूर्ति स्थल वाली सडक़ का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें संबंधित ठेकेदार को सडक़ की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य किये जाने हेतु निर्देश दिये गये व ठेकेदार को निर्देश दिये कि सडक़ निर्माण…

Read more

Continue reading
‘वृद्धा आश्रम में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस’

समाज कल्याण निदेशालय लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा अनुदानिक एवं देहाती ग्रामोंथान विकास समिति द्वारा संचालित पंडित दीन दयाल उपाध्याय वृद्ध जन आश्रम रामनगर ललितपुर में आजादी के अमृत महोत्सव पवन पर्व पर देश का 79 व स्वतंत्रता दिवस निवासरत वृद्ध माता पिता के साथ धूम धाम से मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री संजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा माँ सरस्वती एवं गांधी जी को माल्याअर्पण की गईं उनके द्वारा बताया गया कि समाज व घर परिवार से उपेक्षित सभी वर्ग के माता पिताओ के लिए सरकार के मंशानुरूप वृद्ध जनों के लिए वृद्ध आश्रम का संचालन किया जा रहा है ऐसे वृद्ध जो सुविधाओं से वंचित है उनको शासन की ओर से आश्रम में सभी सुविधाऐं निःशुल्क प्रदान की जाती है आश्रम में भोजन आवास चिकित्सा एवं बस्त्र की निःशुल्क व्यवस्था है साथ ही सभी को दैनिक व्यय के लिए पेंशन का लाभ भी मिलता है कार्यक्रम में आश्रम प्रबंधक दामोदर शर्मा द्वारा…

Read more

Continue reading
उरई: उरई के जिला अस्पताल के शौचालय में नवजात शिशु का शव बाल्टी में मिला, पुलिस जांच में जुटी #orai

16/08/2025 शनिवार की दोपहर 3:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के जिला अस्पताल से जानकारी प्राप्त हुई, जिला अस्पताल के शौचालय में रखी बाल्टी में नवजात शिशु का व संदिग्ध हालत में पड़ा मिला, जिस इलाके में हड़कंप बच गया और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।https://youtu.be/fk61JYOmJqU?feature=shared

Read more

Continue reading