कर्ज चुकाने के लिए की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार; सभी मूर्तियां और सामान बरामद :ललितपुर के जैन मंदिर से चोरी

ललितपुर जिले के ग्राम चिकलौआ स्थित जैन मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अविचन्द्र उर्फ छोटू राजा और उसका साथी रावसाहब हैं। अविचन्द्र तीन दिन पहले ही अहमदाबाद से लौटा था। वह वहां मजदूरी करता था। कर्ज चुकाने के लिए उसने गांव के ही युवक रावसाहब को मंदिर में सोने की मूर्ति होने का लालच दिया। आरोपी ने बताया कि 15 साल पहले मंदिर से सोने का कलश चोरी हुआ था। इससे उसे लगा कि मंदिर में सोने की मूर्तियां हैं। सोमवार की रात चोरों ने मंदिर से भगवान की सात अष्टधातु की मूर्तियां चुराईं। साथ ही चांदी के चार मुकुट, चार छत्र, एक कलश और दानपेटी में रखे पैसे भी ले गए। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्तक ने चोरी के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई थीं। मंगलवार शाम को सीओ तालबेहट रक्षपाल सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बार अजमेर सिंह…

Read more

Continue reading
राज्यमंत्री ने सीएम योगी से की सीबीआई जांच की मांग, 35 से अधिक लोगों पर केस दर्ज:एलयूसीसी चिटफंड घोटाला: 1600 करोड़ की धोखाधड़ी  :ललितपुर

ललितपुर में लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव (एलयूसीसी) द्वारा किए गए बड़े घोटाले मामले में सीबीआई जांच की मांग की गई है। कंपनी ने कम समय में दोगुना पैसा देने का लालच देकर लगभग 1600 करोड़ रुपये की धनराशि लोगों से एकत्र की है। मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार इनाम ललितपुर पुलिस द्वारा घोषित किया जा चुका है। कंपनी ने विशेषकर गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों को अपना निशाना बनाया। समय सीमा पूरी होने के बाद कंपनी ने सभी कार्यालय बंद कर दिए और कर्मचारी फरार हो गए। ललितपुर पुलिस ने इस मामले में कंपनी के मुख्य कर्ताधर्ता समीर अग्रवाल समेत 35 से अधिक लोगों पर मामले दर्ज किए हैं। रवि तिवारी, आलोक जैन सहित 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने बताया कि…

Read more

Continue reading
दो नकाबपोश चोर सीसीटीवी में कैद, तिजोरी नहीं तोड़ पाए:ललितपुर/ङोगरा कलां

बैंक के अन्दर घुसने के बाद मास्टर चाबी से करीब एक घंटा तक लॉकर खोलने और तोड़ने का प्रयास किया। नाकाम होने पर रफूचक्कर हो गए। चोरों ने थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम ङोगरा कलां में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में चोरी का प्रयास करते हुए ताले काट दिए। बैंक के अन्दर घुसने के बाद मास्टर चाबी से करीब एक घंटा तक लॉकर खोलने और तोड़ने का प्रयास किया। नाकाम होने पर रफूचक्कर हो गए। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश में जुट गई है। शुक्रवार को बैंक के कर्मचारियों ने काम करने के बाद शाम छह को ताला लगाकर बंद करके चले गए थे। शुक्रवार रात्रि को दो बजे अज्ञात चोरों ने मेन बैंक की शटर में लगे तालों को काटा, शटर में सेंट्रल लॉक तोड़कर वह बैंक के अंदर हो गए और मास्टर चाबी से लोकर खोलने व तोड़ने में नाकाम रहें जिससे चोरी के प्रयास में…

Read more

Continue reading
वन विभाग ने डेढ़ घंटे रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को बेतवा नदी में छोड़ा :ललितपुर/जाखलौन

ललितपुर के जाखलौन कस्बे में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मगरमच्छ अचानक आबादी के पास पहुंच गया। घटना मोहल्ला गणेशपुरा मंदिर के निकट की है। जहां बच्चों ने शाम करीब 5 बजे मगरमच्छ को देखा। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो मगरमच्छ पास के खेत की पानी से भरी चरई में घुस गया। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि मगरमच्छ की लंबाई लगभग 5 फीट और वजन करीब 35 किलो था। रेस्क्यू टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित बेतवा नदी में छोड़ दिया। वन कर्मियों का कहना है कि संभवतः मगरमच्छ जाखलौन पंप केनाल या आसपास के नालों से बस्ती तक पहुंच गया था।रेस्क्यू अभियान में वन दरोगा राजनारायण, चंदू माली, वॉचर नरेंद्र, हल्के और सुरक्षा कर्मी सरनाम सिंह शामिल…

Read more

Continue reading
 निक्की हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पति विपिन और सास दया की पहले हो चुकी गिरफ्तारी:ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने निक्की मौत मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी पकड़ लिया है। पुलिस ने निक्की के पति और सास को रविवार को गिरफ्तार किया था। अभी मामले में निक्की के ससुर फरार हैं। पुलिस फरार ससुर की तलाश में जुटी है। गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा के थाना कासना इलाके में हुए निक्की मौत मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना की मदद से विवाहिता की जलाकर हत्या के मामले में वांछित चल रहे जेठ रोहित भाटी को सिरसा टोल चौराहा के पास से गिरफ्तार किया है।  आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस इस मामले में पहले आरोपी पति विपिन भाटी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सास दया को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। सास को आज न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। 

Read more

Continue reading
ललितपुर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विश्व हिंदू परिषद का 61वाँ स्थापना दिवस मनाया गया-

ललितपुर।राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, ललितपुर में रविवार को विश्व हिंदू परिषद का 61वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं, पत्रकार बंधुओं तथा परिषद के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलन और वंदेमातरम् के साथ किया गया। मंचासीन अतिथियों ने परिषद की स्थापना, उसके उद्देश्यों और समाज में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। भाजपा नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व हिंदू परिषद सदैव राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए समर्पित रहा है। संगठन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को संरक्षित कर युवा पीढ़ी में जागरूकता लाना है। इस अवसर पर पत्रकार बंधुओं ने भी विचार व्यक्त किए और परिषद के सामाजिक योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में परिषद के सदस्यों ने एकता, सद्भाव और राष्ट्रहित में कार्य करते रहने का संकल्प लिया। अंत में विद्यालय प्राचार्य ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं…

Read more

Continue reading
छूटे मतदाताओं को वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए करे कार्य: महरौनी (ललितपुर )

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक सम्पन्नमहरौनी (ललितपुर ) भारतीय जनता पार्टी मण्डल गौना की मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर एक बैठक स्वामी विवेकानंद इण्टर कॉलेज सौजना में आयोजित की गई l जिसमें सर्व प्रथम मां भारती पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष हरिश्चन्द्र रावत उपस्थित रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रमसेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल शेलेन्द्र प्रताप सिंह बुंदेला ने की एवं संचालन मण्डल महामंत्री साहब सिंह कोरवास ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान उन्नीस अगस्त से शुरू हो चुका है इसके लिए एक दो दिन में अभियान प्रमुखों और बी एल ओ टू की सूची जारी कर दी जाएगी।आप सब को यह करना है कि बूथ स्तर तक मतदाता सूची…

Read more

Continue reading
स्मार्ट मीटर का विरोध: बुंदेलखंड विकास सेना ने व्यापारियों से 25 अगस्त को बाजार बंद करने की मांग की (ललितपुर)

ललितपुर में बुंदेलखंड विकास सेना ने स्मार्ट मीटर के विरोध में रविवार को प्रदर्शन किया। संगठन ने व्यापारियों से 25 अगस्त को आधा दिन बाजार बंद रखने की अपील की। संगठन प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के बाजारों का दौरा किया। उन्होंने लाउडस्पीकर के माध्यम से व्यापारियों से समर्थन मांगा। 25 अगस्त को सुबह 9 बजे सावरकर चौक पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग होगी। इसके बाद कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला जाएगा। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। टीटू कपूर ने कहा कि स्मार्ट मीटर का मुद्दा 2027 के विधानसभा चुनाव को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर तेज गति से चलने के कारण उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। विद्युत विभाग द्वारा नियुक्त स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वाली कंपनी गोवा में पहले से ब्लैकलिस्टेड है। कंपनी ने ललितपुर में सर्वे के बाद कई आवासीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में मीटर लगाना शुरू कर दिया है। शहर में अब तक हजारों स्मार्ट मीटर…

Read more

Continue reading
चाकू से 5 ग्रामीणों को घायल किया, गुस्साए लोगों ने बाबा को पीटा:ललितपुर में बाबा और ग्रामीणों के बीच झड़प

ललितपुर कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुरा में एक विचित्र घटना सामने आई। हरियाणा के हिसार के सिंगपुरा निवासी 45 वर्षीय कथित बाबा जगदीश पिछले तीन दिनों से गांव में ठहरा हुआ था। शनिवार की शाम बाबा ने गांव के निवासी मुन्नीलाल को थप्पड़ मार दिया। ग्रामीणों के विरोध करने पर वह आक्रामक हो गया। उसने चाकू निकालकर जानकी प्रसाद, रामसिंह और किशोरी पर हमला कर दिया। बचाने आए अन्य ग्रामीणों को भी उसने घायल कर दिया। इस हमले में दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए। आक्रोशित ग्रामीणों ने बाबा की पिटाई कर दी और उसके हाथ बांध दिए। बाबा के पास से दूरबीन, चाकू और अन्य सामान बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर अनुराग अवस्थी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

Read more

Continue reading
ललितपुर : बीए के छात्र की करंट से मौत

ललितपुर के कस्बा महरौनी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शनिवार शाम को पंखा ठीक करते समय करंट लगने से बीए द्वितीय वर्ष के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम टोरिया निवासी 19 वर्षीय शिवम कुशवाहा के रूप में हुई है। वह महरौनी के मोहल्ला कछयाना में सुनील कुशवाहा के मकान में किराए पर रहता था। शिवम राजकीय महाविद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को कोचिंग भी पढ़ाता था। शनिवार शाम करीब 3 बजे कोचिंग के छात्र जब शिवम के कमरे पर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद छात्रों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला तो अंदर शिवम का शव पड़ा मिला। उसके शरीर से बिजली का तार और पंखा चिपका हुआ था। माना जा रहा है कि पंखा ठीक करते समय करंट लगने से उसकी मौत हुई। चाचा राकेश कुशवाहा…

Read more

Continue reading