“शब्दों की शौर्यांजलि”: चंद्रशेखर ‘आज़ाद’ की जयंती पर ललितपुर में गूंजा राष्ट्रप्रेम, कवियों ने दी काव्यांजलि

ललितपुर, 25 जुलाई — उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के तत्वावधान में अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर ‘आज़ाद’ की 119वीं जयंती के अवसर पर ललितपुर में एक भावपूर्ण काव्य गोष्ठी और वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन वरिष्ठ कवि और राष्ट्रवादी विचारक वीरेन्द्र ‘विद्रोही’ के साहित्यिक प्रतिष्ठान पर संपन्न हुआ, जिसने साहित्य और शहादत के मिलन का एक ऐतिहासिक क्षण रचा। इस गरिमामय कार्यक्रम में साहित्य जगत के प्रतिष्ठित कवियों और विचारकों ने भाग लिया और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत रचनाओं के माध्यम से चंद्रशेखर आज़ाद को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम संयोजक महेश ‘मास्साब’ ने उद्घाटन भाषण में कहा, “आजाद केवल इतिहास नहीं, हमारे अंतर्मन में जीवित विचार हैं। उनकी आत्मगौरव की भावना आज भी हमारे संघर्षों का प्रेरणास्त्रोत है।” गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि सुदेश सोनी ने अपनी भावभीनी कविता के माध्यम से शहीदों की कुर्बानी को स्मरण किया, जबकि राष्ट्रवादी कवि शीलचन्द्र जैन शास्त्री ‘शील’ ने आज़ाद के तेजस्वी व्यक्तित्व को ओजपूर्ण काव्य में…

Read more

Continue reading
स्मार्ट मीटर, बढ़ी बिजली दरें और निजीकरण के विरोध में व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

ललितपुर जिला उद्योग व्यापार मंडल ने स्मार्ट मीटर बिजली की बड़ी हुई दरें एवं निजीकरण के के संबंध में एक ज्ञापन यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित नाम से एवं नगर की समस्या को लेकर मुख्य मार्गों पर गहरे गड्ढे, नलों में दूषित पानी आना, मुख बाजार में शौचालय का निर्माण एवं पुराने बने हुए शौचालय में यूरिन पोट एवं सफाई करने की मांग को लेकर दोनों उद्यापन उप जिलाधिकारी महोदय को सौंपे2024 में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध संगठन ने किया था लेकिन बिजली चोरी को रोकने के लिए केंद्र सरकार की नीति के अनुसार स्वागत भी किया था लेकिन सरकार ने किस नियत के तहत दो कंपनी गोवा राज्य सरकार द्वारा ब्लैक लिस्टेड की गई थी और सरकार ने कहा था यह कंपनियां केंद्र एवं राज्य में कहीं भी टेंडर नहीं डालेंगे फिर भी उत्तर प्रदेश सरकार ने इन दोनों कंपनियों को स्मार्ट मीटर लगाने का…

Read more

Continue reading
जगत इंटर गद्दोपुर के संस्थापक स्व. जगत भूषण विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

पूर्वमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के पिताश्री एवं जगत इंटर कॉलेज गद्दोपुर के संस्थापक स्व. जगत भूषण विश्वकर्मा की पुण्यतिथि आज कॉलेज परिसर के सभागार में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय नेताओं, शिक्षकों, छात्रों और गणमान्य नागरिकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्वमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा, “स्व. जगत भूषण विश्वकर्मा समाजवादी सोच के एक नेक और ईमानदार व्यक्ति थे। उन्होंने सदैव दूसरों की मदद की और कभी किसी का नुकसान नहीं किया। सादा जीवन और उच्च विचार उनके जीवन का आधार था। अशिक्षित क्षेत्र में उन्होंने जगत इंटर कॉलेज की स्थापना कर बेटियों को शिक्षित करने का जो सपना देखा था, वह आज साकार हो चुका है। आज कई छात्राएं देश की विभिन्न सेवाओं में उच्च पदों पर कार्यरत हैं।” पूर्वमंत्री ने कहा कि स्व. जगत भूषण विश्वकर्मा की पुण्यतिथि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। कार्यक्रम में प्रबंधक आयुष विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य हरिलाल प्रजापति,…

Read more

Continue reading
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बैंक क्रेडिट लिंकेज की प्रगति हेतु जखौरा विकासखण्ड में समीक्षा बैठक सम्पन्न

आज दिनांक 10.07.2025 को मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के महत्वपूर्ण घटकों में सम्मिलित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बैंक क्रेडिट लिंकेज में अपेक्षित प्रगति हेतु श्री शेषनाथ चैहान, मुख्य विकास अधिकारी, ललितपुर की अध्यक्षता में विकासखण्ड जखौरा में संचालित बैंको के समस्त शाखा प्रबंधकों एवं विकास खण्ड जखौरा के समस्त ब्लाक मिशन प्रबंधक की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री रमेश कुमार यादव, उपायुक्त (स्वतः रोजगार), श्री सौरभ वर्नवाल, खण्ड विकास अधिकारी, जखौरा, श्री रंजीत कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक, पी0एन0बी0 ललितपुर, समस्त बैंको के जिला समन्वयक एवं जिला मिशन प्रबंधक (एन0आर0एल0एम0) भी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम उपायुक्त (स्वतः रोजगार) के द्वारा बताया बताया गया कि विकासखण्ड जखौरा को सी0सी0एल0 हेतु पत्रावलियों के प्रेषण के लक्ष्य 220 के सापेक्ष 205 पत्रावलियों का प्रेषण विभिन्न बैंक शाखाओं में किया जा चुका है। तदोपरान्त मुख्य विकास अधिकारी एवं उपायुक्त (स्वतः रोजगार) के द्वारा बैंक शाखावार पे्रषित पत्रावलियों के निस्तारण के लिए संबंधित बैंक के शाखा प्रबंधकों से…

Read more

Continue reading
भारतीय जनता पार्टी ने गुरु पूर्णिमा पर संत समाज का किया सम्मान

गुरुपूजन और आशीर्वाद प्राप्त कर भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के प्रति दिखाई आस्था गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला एवं मंडल इकाइयों ने पार्टी के उच्च नेतृत्व के निर्देशानुसार संत समाज सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जिले भर के धार्मिक स्थलों, मंदिरों, मठों एवं आश्रमों में जाकर संतों, पुजारियों एवं गुरुओं का पूजन कर उन्हें तिलक, माल्यार्पण व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चंडीधाम पहुँचकर परमपूज्य चंडीपीठाधीश्वराचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी चन्द्रेश्वर गिरि महाराज का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत तुवन मंदिर में महंत श्री राम-लखन दास जी, नृसिंह मंदिर में पुजारी लक्ष्मी नृसिंह जी, राजाराम मंदिर में पुजारी महादेव जी और श्री गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी ज्ञानी दलजीत सिंह व प्रभजोत सिंह का भी श्रीफल भेंट कर एवं शाल उढ़ाकर अभिनंदन किया गया। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दिगंबर जैन अटा मंदिर में जाकर…

Read more

Continue reading
ललितपुर में औद्योगिक विकास को मिली रफ्तार: डीएम अक्षय त्रिपाठी ने उद्योग बंधुओं संग की बैठक, समस्याएं सुनीं और दिए समाधान के निर्देश

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के पिछड़े जिलों में गिने जाने वाले ललितपुर में अब रोजगार और औद्योगिक विकास को लेकर सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी की अगुवाई में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए मंगलवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्यमियों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि वे शिक्षा के साथ-साथ रोजगार को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास तेज किए गए हैं। स्वयं जिलाधिकारी ने बैंकों में जाकर आवेदनों की समीक्षा की और तेजी से ऋण स्वीकृति सुनिश्चित कराई है। जिलाधिकारी ने बीघाखेत में विकसित किए जा रहे नए औद्योगिक आस्थान की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए यू.पी.एस.आई.सी. के अवर अभियंता…

Read more

Continue reading
बजाज पावर प्लांट की मनमानी के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों का उग्र प्रदर्शन, मृत गौमाता और आमजन की सुरक्षा को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

बजरंग सेना,गौ पुत्र सेना सहित बहुत से हिंदूवादी संगठनों ने मिलकर माननीय जिलाधिकारी महोदय को उनके आवास पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा जिसमें अवगत कराया गया कि विगत एक दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें बहुत ही गाय माता मृत अवस्था में ग्राम मिर्चवारा में सड़क पर डली हुई थी जो चिकलाउआ पावर प्लांट के राख के डंपरो द्वारा कुचली गई है जिसके प्रत्यक्षदर्शी समस्त ग्रामवासी है लगातार बजाज पावर प्लांट चिगलौआ की घोर अनियमितताएं सामने आ रही हैं जिसके चलते आज बजाज पावर प्लांट की डंपरों द्वारा अनेकों गाय माता को कुचल दिया गया हैज्ञापन में बताया गया कि बजाज पावर प्लांट के डंपर बहुत ही तेज गति से निकलते हैं जिससे कुछ दिनों पूर्व एक लड़की भी डंपर की चपेट में आकर मर चुकी है पर शासन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी आखिर क्यों बजाज पावर प्लांट की मनमानी की सजा यूं ही ग्राम वासियों को और अन्ना…

Read more

Continue reading
तेज रफ्तार डंपर ने रौंदे आधा दर्जन से अधिक गौवंश, गौसेवकों में आक्रोश, बजरंग सेना ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

जनपद ललितपुर के मिर्चवारा गांव के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बजाज पावर प्लांट से राख ले जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने आधा दर्जन से अधिक गौवंश को बेरहमी से रौंद दिया। इस दुर्घटना में कई गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल होकर तड़पती रहीं। स्थानीय ग्रामीणों और गौसेवकों में इस हृदयविदारक घटना को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, बजाज पावर प्लांट से नियमित रूप से भारी वाहन अत्यधिक तेज रफ्तार से ग्रामीण इलाकों से गुजरते हैं, जिससे आम नागरिकों और बेजुबान जानवरों की जान को खतरा बना रहता है। बजरंग सेना और क्षेत्रीय गौप्रेमियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी हैं: बजरंग सेना ने कहा है कि यह केवल एक कानूनी मुद्दा नहीं, बल्कि मानवता और सनातन संस्कृति से जुड़ा विषय है। यदि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई नहीं करता, तो संगठन…

Read more

Continue reading
भारतीय जनता पार्टी के नगर मण्डल ललितपुर ने मनायी भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा पुंज डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती

ललितपुर-भारतीय जनता पार्टी की ललितपुर मण्डल ने आज जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा पुंज डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कीं।इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष भगत सिंह राठौर ने की एवं संचालन नगर महामंत्री रोहित रावत ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे उपस्थित रहे। प्रारम्भ में डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर तिलक माल्यार्पण किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में प्रस्तावना रखते हुए नगर अध्यक्ष भगत सिंह राठौर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अबकी बार भारतीय जनता पार्टी की पूर्ववर्ती पार्टी भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की याद में पखवाड़ा मना रही हैं और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है । हमारे कार्यकर्ता भी इन कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर मना कर उनका सन्देश आम जन तक फैला रहे हैं।मुख्य अतिथि व…

Read more

Continue reading
शहर क्षेत्र में व्यापक छापामार चलाया गया अभियान

ललितपुर। संचारी रोग अभियान के तहत नगर पालिका द्वारा कार्रवाई शुरू की गई है। गुरूवार को अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में पालिका की टीम द्वारा शहर क्षेत्र में व्यापक छापामार अभियान चलाया गया, जिसमें प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करते हुए दुकानदारों से जुर्माना वसूल किया गया। इसके अलावा सब्जी मण्डी, फल मार्केट एवं नझाई बाजार में अभियान चलाकर टीम द्वारा सड़े गले फल जब्त करते हुए दुकानदारों को चेतावनी दी गई। नगर पालिका द्वारा संचारी रोग अभियान को लेकर पहल की जा रही है, जिसके क्रम में गुरूवार को अभियान चलाकर टीम द्वारा 6 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करते हुए 3 हजार रूपए जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही साथ दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करे। अभियान के दौरान यदि किसी भी दुकानदार के पास पॉलीथिन पाई जाएगी, तो उनके विरूद्ध जुर्माना वसूल के अलावा वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। टीम द्वारा अलग अलग स्थानों पर लगी…

Read more

Continue reading