अवैध खनन के दौरान खदान धंसने से 2 की मौत:तीसरे की तलाश जारी, जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा

रविवार शाम 7 बजे ग्राम खांदी के मजरा गनेशपुरा निवासी 23 वर्षीय सुनील अहिरवार और 20 वर्षीय अमर सिंह एक ट्रैक्टर चालक के साथ मिट्टी खोदने गए थे। खदान में काम करते समय अचानक मिट्टी का टीला धंस गया।सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन में सुनील और अमर सिंह के शव बरामद किए गए। तीसरे मजदूर की तलाश के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही है।क्षेत्राधिकारी तालबेहट अभय नारायण राय के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मजदूरों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Read more

Continue reading
कमिश्नर-डीआईजी ने मड़ावरा एवं डीएम-एसपी ने महरौनी तहसील में सुनी जनशिकायतें मौके पर कराया अनेकों शिकायतों का समाधान, शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को लगाया कमिश्नर ने सीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा और क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की डिजिटल लाईब्रेरी का उद्घाटन कर प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को दी सौगात, बच्चों को प्रेरित करने के दिये निर्देश तहसील परिसर में वृक्षारोपण कर अधिक से अधिक पौधे लगाने का दिया संदेश

ललितपुर। गरीब को त्वरित व सुगम न्याय मिले, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए शासन द्वारा माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील स्तर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कराया जाता है, जिसमें जिले व मण्डल के उच्चाधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुनते हैं और मौके पर ही निस्तारण कराते हैं। इसी के क्रम में आज माह के प्रथम शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसके चलते मण्डलायुक्त झांसी मण्डल, झांसी श्री बिमल कुमार दुबे एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री केशव कुमार चौधरी ने तहसील मड़ावरा में फरियादियों की शिकायतें सुनी, वहीं जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक ने तहसील महरौनी में जनसुनवाई की। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने दूरदराज से आये फरियादियों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से निस्तारण कराया, उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही…

Read more

Continue reading
ललितपुर में उत्कृष्ट कारीगरों को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार

जिला खादी एवं ग्रामोद्योग कार्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत राज्य सरकार एवं खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्त पोषित इकाइयों को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कार योजना की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत जिले की चार श्रेष्ठ इकाइयों का चयन किया जाएगा, जो उत्पादन व विपणन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। चयनित इकाइयों को राज्य एवं मंडल स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रक्रिया में उन इकाइयों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने न्यूनतम निवेश के साथ अधिकतम रोजगार सृजन किया है। वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक विभागीय योजनाओं के अंतर्गत कार्यरत प्रमुख योजनाओं में लाभ प्राप्त करने वाली इकाइयाँ 24 सितंबर 2024 तक आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक उद्यमी आवेदन पत्र जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय, स्टेशन रोड, ललितपुर में किसी भी कार्यदिवस में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें: मोबाइल: 7408410798 दूरभाष: 05176-273283

Read more

Continue reading
कमिश्नर-डीआईजी ने मड़ावरा एवं डीएम-एसपी ने महरौनी तहसील में सुनी जनशिकायतें

गरीब को त्वरित व सुगम न्याय मिले, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए शासन द्वारा माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील स्तर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कराया जाता है, जिसमें जिले व मण्डल के उच्चाधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुनते हैं और मौके पर ही निस्तारण कराते हैं। इसी के क्रम में आज माह के प्रथम शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसके चलते मण्डलायुक्त झांसी मण्डल, झांसी श्री बिमल कुमार दुबे एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री केशव कुमार चौधरी ने तहसील मड़ावरा में फरियादियों की शिकायतें सुनी, वहीं जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक ने तहसील महरौनी में जनसुनवाई की। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने दूरदराज से आये फरियादियों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से निस्तारण कराया, उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही शिकायत…

Read more

Continue reading
बोले रक्षामंत्री- खत्म नहीं हुआ बल्कि अभी जारी है ऑपरेशन सिंदूर- पाक

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत की गई एयर स्ट्राइक की जानकारी देने के लिए बुलाई गई सर्व दलीय बैठक में रक्षा मंत्री ने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ शुरू किया गया ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है बल्कि यह लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को राजधानी दिल्ली के पार्लियामेंट एनेक्सी में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए देश के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में जानकारी देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर का अभी समापन नहीं हुआ है बल्कि यह लगातार जारी है।

Read more

Continue reading
कल तहसील महरौनी में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सुनेंगे जनशिकायतें,

शनिवार को जनपद की समस्त तहसील में आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस ललितपुर। जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में कल शनिवार को तहसील महरौनी में प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा, जिसमें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक एवं सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहकर जनता की समस्यायें सुनेंगे और उनका निस्तारण करायेंगे। इसके अतिरिक्त जनपद की समस्त तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन भी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि प्रातः 10 बजे से सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उपस्थित रहकर जन शिकायतों का प्रभावी निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

Read more

Continue reading
जिलाधिकारी ने जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व चिकित्सकों के साथ की बैठक  संस्थागत प्रसव की बढ़ोत्तरी के लिए सीएचसी और पीएचसी के साथ सभी चिकित्सा इकाइयों पर भी प्रसव की आवश्यक तैयारिया की जाए  नियमित टीकाकरण से कोई भी बच्चा वंचित न रहने पाए: डीएम  जरूरतमंदों को उचित दर पर दवाएं मुहैया कराने के लिए जनपद में 7 जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे

जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी ने आज शुक्रवार को कलैक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं चिकित्सकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में जरुरतमंदों को उचित दर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए 7 जन औषधि केन्द्रों की स्वीकृति मिल गई है, जिसके सम्बंध में कार्यवाही प्रचलित है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सघ्भी जनऔधषि केन्द्र क्रियाशाील होकर जनपद के जरुरतमंदों को सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने जनपद की चिकित्सा इकाईयों पर उपलब्ध सेवाओं की समीक्षा करते हुए जनपद स्तर पर प्रथम तिमाही की गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रªेशन अत्यधिक कम होने पर नाराजगी व्यक्त की एवं जिम्मदारों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने उपकेन्द्र स्तर की प्रसव इकाईयों को बढ़ाने एवं संस्थागत प्रसव को बढ़ाने हेतु आयुर्वेदिक एवं अनाधिकृत इकाईयों का चिन्हींकरण करने के साथ ही टीकाकरण हेतु छूटे हुए बच्चों को पूर्ण प्रतिरक्षण करने के निर्देश दिये। संक्रामक रोगों की…

Read more

Continue reading
8वी कक्षा पास कोई भी विद्यार्थी माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश लेने से वंचित न रहे: डीएम

9वी कक्षा में प्रवेश लिये विद्यार्थियों का विद्यालयवार एवं बोर्डवार डाटा एकत्र करने हेतु जीआईसी प्रिंसिपल को दिये निर्देश : शिक्षा के महत्व को समझते हुए शत-प्रतिशत बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश दिलाने हेतु अभिभावकों से अपील : शिक्षा किसी भी क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए बुनियादी जरूरत होती है ललितपुर में इसी जरूरत को पूरा करने के लिए जिला अधिकारी अक्षय त्रिपाठी प्रत्येक स्तर पर लगातार प्रयास कर रहे हैं कि शिक्षा से कोई भी बच्चा वंचित नहीं रहने पाए। इसके लिए उन्होंने पहले बेसिक शिक्षा विभाग के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व अध्यापकों को स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों के नामांकन करने की निर्देश दिए थे अब उन्होंने जनपद  के 137 माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 8 पास हुए सभी छात्र-छात्राओं के शप्रतिशत नामांकन की समीक्षा करने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक…

Read more

Continue reading
शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन की समय-सारणी जारी

शैक्षणिक सत्र 2024–25 के लिए अनुसूचित जाति/जनजाति छात्र-छात्राओं हेतु छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया की समय-सारणी जारी कर दी गई है। समाज कल्याण विभाग द्वारा यह सूचना सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को दी गई है ताकि पात्र छात्रों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कक्षा 11–12 के छात्रों से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक के छात्र-छात्राएं विभिन्न चरणों में ऑनलाइन आवेदन करेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 13 मई 2025 निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त, संस्थाओं द्वारा आवेदन की ऑनलाइन पुष्टि एवं अंतिम लॉकिंग भी समयानुसार की जाएगी। समाज कल्याण अधिकारी श्री संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्रों तक लाभ पहुंचाना है। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित संस्थानों को निर्धारित समय सीमा में कार्यवाही पूरी करनी होगी। यह पहल राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के…

Read more

Continue reading
भीषण गर्मी में गौवंशों की सुरक्षा को लेकर अधिशासी अधिकारी ने किया कान्हा गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण

आज अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा दैलवारा स्थित कान्हा गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने गौवंशों की सुरक्षा हेतु टीनशेड के चारों ओर हरी पट्टी लगाने और नियमित देखरेख के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी ने भूसे एवं चारे की गुणवत्ता, जल आपूर्ति की नियमितता और सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पशुओं के उपचार या देखरेख में पाई गई तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के समय गौशाला में लगी हाईमास्क लाइटें खराब पाई गईं, जिसके त्वरित सुधार के निर्देश मुख्य स्टोर लिपिक को दिए गए। साथ ही गौशाला में 2000 पौधों के रोपण के निर्देश भी निर्माण लिपिक को दिए गए। इसके अतिरिक्त, गौ आश्रय स्थल के पास स्थित दो एकड़ भूमि का निरीक्षण कर वहां बाउंड्रीवाल निर्माण और अतिरिक्त गौशाला निर्माण हेतु 1.65 करोड़ रुपए का…

Read more

Continue reading