सी0एम0डैशबोर्ड के अन्तर्गत राजस्व विभाग के कार्यक्रमों में जनपद को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान

सी0एम0डैशबोर्ड के अन्तर्गत राजस्व विभाग से सम्बन्धित बिन्दु शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। राजस्व विभाग के 47 बिन्दु सी0एम0डैशबोर्ड में सम्मिलित है। जिसमें आई0टी0 एवं इलैक्ट्रॉनिक्स विभाग के अन्तर्गत राईट ऑफ वे प्रोजेक्ट में माह अप्रैल 2025 में जनपद का रैंक प्रथम है, आबकारी विभाग के अन्तर्गत उत्पन्न राजस्व बनाम लक्ष्य प्रोजेक्ट में जनपद का रैंक प्रथम है, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार के अन्तर्गत मण्डी आय एवं मण्डी आवक प्रोजेक्ट में जनपद को 10 में से 10 अंक प्राप्त हुये है एवं जनपद का रैंक 10वां है, भूतत्व एवं खनिकर्म के अन्तर्गत आई0एम0एस0 एस0 के अनुसार प्रवर्तन कार्य में प्रोजेक्ट में जनपद का रैंक प्रथम हैं। इसी प्रकार राजस्व विभाग के अन्तर्गत ई-खसरा, कृषि भूमि से गैर कृषि, अधिवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, एकीकृत आपदा प्रबन्धन प्रणाली, एण्टी भू-माफिया, जाति प्रमाण पत्र, धारा-89, सोल्वेन्सी सर्टिफिकेट, मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष एवं भूलेख प्रोजेक्ट में भी जनपद का स्थान प्रथम रहा है।      …

Read more

Continue reading
ओ लेवल एवं सीसीसी प्रशिक्षण संस्थाएं 27 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन

उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग-2 द्वारा संचालित ‘ओ लेवल’ एवं ‘सीसीसी’ कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रशिक्षण संस्थाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह योजना अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के बेरोजगार युवक-युवतियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण देने हेतु चलाई जा रही है। भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट (NIELIT) से मान्यता प्राप्त संस्थाएं, जिनकी मान्यता आवेदन की अंतिम तिथि तक वैध है, वे इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई 2025 है। संस्थान 13 मई से 27 मई 2025 तक वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in या obccomputertraning.upsdc.gov.in पर जाकर निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकॉपी, आवश्यक दस्तावेजों के साथ हस्ताक्षरित कर, 27 मई 2025 शाम 5:00 बजे तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, ललितपुर में अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। संस्थाओं के दस्तावेजों की जांच और भौतिक सत्यापन के बाद चयन समिति द्वारा प्रशिक्षण…

Read more

Continue reading
ट्रम्प के खुलासे ने प्रधानमंत्री के संबोधन को पीछे छोड़ दिया’: कांग्रेस ने अमेरिकी दावों पर जवाब मांगा

डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि उनके प्रशासन ने दोनों देशों के बीच “परमाणु संघर्ष” को यह कहकर रोका कि अमेरिका उनके साथ “बहुत सारा व्यापार” करेगा। ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम भावुक संबोधन के तुरंत बाद, कांग्रेस ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर प्रधानमंत्री से सवाल किया, पूछा कि क्या व्यापार दायित्वों के कारण पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन रोका गया था। पार्टी ने आश्चर्य जताया कि क्या पीएम मोदी ने कश्मीर मुद्दे पर अमेरिकी मध्यस्थता स्वीकार कर ली है।

Read more

Continue reading
भारत हमेशा के लिए आभारी है”: पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पर सैनिकों से मुलाक़ात की

ऑपरेशन सिंदूर पर देश को संबोधित करने के बाद आज पीएम मोदी सुबह-सुबह जालंधर के आदमपुर एयरबेस पहुंचे। पीएम मोदी ने वायुसेना के जवानों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाने का काम किया।ऑपरेशन सिंदूर पर देश को संबोधित करने के बाद आज पीएम मोदी सुबह-सुबह जालंधर के आदमपुर एयरबेस पहुंचे। पीएम मोदी ने वायुसेना के जवानों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाने का काम किया। जवानों का बढ़ाया जोश इस बीच पीएम मोदी सेना के जवानों से बातचीत भी करते दिखे। जवानों ने उन्हें जानकारी दी और वो बहादुर जवानों से बातचीत करते हुए खुश दिखे। पीएम का यह दौरा पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था और इसकी किसी को पूर्व सूचना नहीं थी।रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आदमपुर एयर बेस सबसे सक्रिय एयर बेसों में से एक था। यह वही एयरबेस है, जिसे नुकसान पहुंचाने का पाकिस्तान ने फर्जी दावा किया था।पीएम बोले- आप निडरता के प्रतीक, देश आपका…

Read more

Continue reading
जम्मू-कश्मीर के सांबा में ड्रोन अटैक, अखनूर में गोलीबारी की सूचना; पूरा शहर ब्लैक आउट

जम्मू-कश्मीर के सांबा और अखनूर में एक बार फिर ड्रोन अटैक और गोलीबारी की खबरें आ रही है। सांबा में ड्रोन हमले की सूचना है जिसके बाद वहां ब्लैक आउट कर दिया गया है। वहीं अखनूर में गोलीबारी की भी खबर है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। ताजा जानकारी के लिए जागरण के साथ जुड़े रहें। हम आपको पल-पल की खबर से अपडेट करते रहेंगे।l श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सांबा फिर से ड्रोन अटैक होना शुरू हो गया है। सांबा में ड्रोन हमले और अखनूर में गोलीबारी होने की सूचना है। सांबा से हमारे संवाददाता से मिली सूचना के अनुसार ड्रोन अटैक होने के बाद सांबा में ब्लैक आउट हो गई है। अखनूर के अंतर्गत प्रगवाल सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए और इसके बाद वहां गोलाबारी हुई है।

Read more

Continue reading
Mother’s Day

माँ, तू मेरी पहली दुआ है, हर दर्द में तू ही तो दवा है। तेरे बिना ये साँसें भी अधूरी हैं, तेरे प्यार में ही तो मेरी दुनिया पूरी है। जब गिरा, तूने थामा, जब रोया, तूने चुप कराया। हर मोड़ पर तू बनी मेरी ढाल, तेरे जैसा ना कोई, तू सबसे कमाल। तेरे हाथों का खाना, वो मीठी सी झिड़की, तेरे गले की गर्मी, वो पल की झलकियाँ। जो तूने किया, वो कोई कर न पाया, तेरे त्याग को शब्दों में कह न पाया। माँ, तेरा शुक्रिया उन अनकहे लम्हों के लिए, हर चुपचाप दिए गए प्यार के लिए। मदर्स डे पर बस इतना कहना है, मेरी पूरी दुनिया – बस तू ही रहना है। Uma Rajpoot____

Read more

Continue reading
हैप्पी मदर्स डे

माँ, तेरे बिना सब सूना है तेरे आँचल में ही सुकून है। तेरी ममता की छाया में, हर दर्द भी मीठा लगता है। तेरी गोद है सबसे प्यारी, जैसे जन्नत की कोई क्यारी। तेरी बातें, तेरा प्यार, हर पल देती हैं अपार उपहार। तू थकती नहीं, बस चलती जाती, हर मुश्किल में मुस्कुराती। माँ, तुझसे सुंदर कुछ नहीं, तेरे बिना ये जीवन अधूरा कहीं। धन्यवाद माँ, इस प्यार के लिए, माँ, तुझे मेरा नमन – हर बार के लिए।

Read more

Continue reading
सरकारी जमीनों पर न होने पाये कब्जा, दोषियों के विरुद्ध करें कड़ी कार्यवाही : डीएम 

चारागाह की भूमि पर होगा वियावाकी वृक्षारोपण, फलदार पौधे व हरी घास लगायी जाएगी ललितपुर। आज शुक्रवार को जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत कल्यानपुरा विकास खण्ड बिरधा का औचक निरीक्षण कर ग्राम पंचायत कल्यानपुरा के श्यामपुरा में खाली पड़ी 30 एकड़ भूमि में मियाबांकी वृक्षारोपण, मोरिंग (सहजन) वृहद वृक्षारोपण, अमृत सरोवर तथा पार्क का निर्माण कराये जाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही उक्त सभी कार्य 2-3 दिवस में प्रारम्भ कराते हुये वर्षा प्रारम्भ होने से पूर्व गड्डाखुदान कार्य पूर्ण करते हुये वृक्षारोपण आरम्भ कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी दशा में सरकारी जमीनों पर कब्जा न होने पाए, इसके लिए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए और ऐसी सरकारी जमीनों को तत्काल कब्जामुक्त कराते हुए मियावाकी वृक्षारोपण कराये और हरी घांस उगायें। इस दौरान ग्राम पंचायत कल्यानपुरा में पुराने मियाबाकी वृक्षारोपण कार्यस्थल का निरीक्षण किया गया, जिसमें पुराने प्राविधान के अनुसार शेष बेड का निर्माण 5 जून से पहले पूर्ण कर वृक्षारोपण…

Read more

Continue reading
पाकिस्तान में हुए एयर स्ट्राइक ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’’ के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये जाने हेतु जिलाधिकारी ने आकस्मिक विभागों के साथ की बैठक

पाकिस्तान में हुई एयर स्ट्राइक *ऑपरेशन सिंदूर* के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाये जाने के सम्बंध में जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी ने रक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, खाद्यान्न व अन्य आकस्मिक विभागों के साथ कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक की।    बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए आवश्यक है कि जिला प्रशासन के साथ-साथ आम लोग भी सतर्क एवं जागरुक रहें, इसके लिए जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आकस्मिकता वाले विभाग अपने संसाधनों को सक्रिय व किसी भी स्थिति के लिए उपलब्ध रखें। उन्होंने सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, खाद्यान्न सहित अन्य विभागों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश न दें, किसी भी स्थान पर आवश्यक वस्तुओं यथा खाद्यान, ईधन आदि का भण्डारण न होने दें, इसके लिए भण्डारण गृहों का निरीक्षण करते रहें, किसी भी स्थान पर अधिक भीड़ एकत्र न हो, जनपद में पर्याप्त पुलिस बल तैनात…

Read more

Continue reading
राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 39,910 वादों का निस्तारण, ₹5.82 करोड़ से अधिक की समझौता राशि निर्धारित

जिला न्यायालय परिसर, ललितपुर में 10 मई 2025 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश श्री नरेन्द्र कुमार झा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। अपर जिला जज (प्रथम) श्री यादवेन्द्र सिंह और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मयंक जायसवाल की देख-रेख में सम्पन्न इस कार्यक्रम में सरकारी एवं निजी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्ता तथा वादी-प्रतिवादी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य आकर्षण एवं सेवा गतिविधियाँ वादों का निस्तारण एवं समझौता राशि न्यायिक अधिकारियों के योगदान (चयनित आंकड़े) विविध श्रेणियों का योगदान इस अवसर पर जिलाधिकारी ललितपुर सहित सभी न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्ता, बैंक अधिकारी तथा वादकारीगण उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोगों को बिना लंबित मुकदमों के त्वरित एवं किफायती न्याय उपलब्ध कराने का यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसने व्यापक स्तर पर सुलह-समझौते को प्रोत्साहित किया।

Read more

Continue reading