प्रजापति समाज के लिए खुशखबरी: माटीकला कारीगरों को मिलेंगे विद्युत चालित चाक, 37 लाभार्थियों को मिलेगा लाभ

उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रजापति समाज (कुम्हार जाति) से जुड़े पारंपरिक माटीकला कारीगरों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु एक महत्वपूर्ण योजना शुरू की गई है। योजना के अंतर्गत शासन से 37 विद्युत चालित चाक वितरित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस योजना का लाभ वे पारंपरिक कारीगर एवं शिक्षित बेरोजगार युवा उठा सकते हैं, जो माटीकला के क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित करना चाहते हैं। इच्छुक आवेदक 21 मई 2025 से 1 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए upmatikalaboard.in वेबसाइट पर जाकर माटीकला टूल-किट योजना के अंतर्गत विद्युत चालित चाक के लिए पंजीकरण करना होगा। इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, स्टेशन रोड, ललितपुर में संपर्क किया जा सकता है।

Read more

Continue reading
रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती जनपद ललितपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

उ0प्र0 सरकार के आदेशों के अनुपालन में शिक्षा निदेशक (मा0)उ0प्र0 लखनऊ के पत्रांकःशिविर/5841-5936 /2025-26 दिनांक 16 मई 2025 द्वारा प्रदान किये गये निर्देशानुसार दिनांक 19.05.2025 को पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती जनपद के समस्त विद्यालयों में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनायी गयी। कार्यक्रम की श्रृंखला में मुख्य समारोह शुभारम्भ राजकीय इण्टर काॅलेज,ललितपुर के सभागार में प्रातः 09ः00बजे से किया गया। सरकार के लिए नामित किये गये नोडल अधिकारी श्री रामरतन कुशवाहा(एड0)विधायक सदर ललितपुर के मुख्य आतिथ्य में एवं श्री मनोहर लाल पंथ,मा0राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग,उ0प्र0 सरकार की गरिमामयी उपस्थिति में प्रारम्भ किया गया । सर्व प्रथम मुख्य अतिथि श्री रामरतन कुशवाहा(एड0)विधायक सदर ललितपुर एवं श्री मनोहर लाल पंथ,मा0राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग,उ0प्र0 सरकार मा0 शिक्षक विधायक प्रतिनिधि श्री केदार नाथ तिवारी,श्री ओमप्रकाश जिला विद्यालय निरीक्षक ललितपुर श्री धर्मेन्द्र कुमार,प्रधानाचार्य,राजकीय इण्टर काॅलेज,ललितपुर एवं अन्य उपस्थित अतिथियों द्वारा मांॅ सरस्वती के चित्र का पूजन,दीप प्रज्वलित करके लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर को सादर नमन करते…

Read more

Continue reading
जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की बैठक में विकास कार्यों में तेजी जाने के दिये निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी ने आज जनपद के प्रमुख अधिकारियों के साथ मुख्यमन्त्री डैशबोर्ड के अन्तर्गत माह अपै्रल में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा हेतु कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक की।      समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कम प्रगति वाले विभागों के अधिकारियों को प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि प्रगति पूर्ण करने में जो भी बाधाएं आ रही हैं उन्हें सम्बंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर पूर्ण करायें। बैठक में पर्यटन विभाग की प्रगति संतोषजनक न होने पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित कार्यदायी संस्था को नोटिस देकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि ललितपुर जनपद विकास के कार्यों में लगातार जिस गति से प्रदेश में अपना स्थान बनाये हुए है, उसमें गिरावट न आने पाये। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का जनपद में प्रभावी रुप से क्रियान्वयन कर पात्र लोगों को लाभान्वित करें।   …

Read more

Continue reading
18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की असाधारण उपलब्धियों के लिए भारत सरकार द्वारा दिया जाएगा पुरस्कार

—————————————————-ललितपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह ने अवगत कराया है कि भारत सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) दिया जाना है, जिसके लिए कोई भी पात्र बालक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 है। निर्धारित तिथि के उपरान्त प्राप्त नामांकन/सिफारिशों पर ही विचार नहीं किया जाएगा।         प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) भारत सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार है। मेधावी युवा व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए स्थापित यह पुरस्कार छह श्रेणियों (बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला और संस्कृति, तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी) के अंतर्गत दिया जाता है- 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे (31 जुलाई 2025 तक) जिन्होंने इन क्षेत्रों में उत्कृष्टता और उत्कृष्ट योगदान का प्रदर्शन किया…

Read more

Continue reading
सुरक्षा कारणों के दृष्टिगत जनपद के बांधों पर वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित 

अधिशासी अभियंता राजघाट निर्माण खण्ड शैलेष कुमार ने अवगत कराते हुए कहा है कि राष्ट्रविरोधी तत्वों एवं आंतकी घटनाओं तथा वर्तमान स्थिति को देखते हुए भारत सरकार द्वारा दिये गए निर्देशों व डैम सेफ्टी रिव्यू पैनल एवं सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उ0प्र0 के उच्च अधिकारियों द्वारा लिये गए निर्णयों के क्रम में जनपद के गोविन्द सागर बांध, शहजाद बांध एवं उटारी बांध सहित सभी बांधों पर वाहनों के आवागमन को जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित किया गया है , परन्तु पैदल गस्त करने वालों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।        चूंकि बांधों को सार्वजनिक आवागमन हेतु प्रयोग किया जाता रहा है और वाहनों का आवागमन भी होता रहता है, अतः वर्तमान स्थिति के दृष्टिगत सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए जिला प्रशासन द्वारा जनपद के बांधों पर वाहनों के आवागमन को बंद किया गया है, इसके इतर पैदल चलने वालों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है।         उन्होंने सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को…

Read more

Continue reading
डीएम ने अधिकतर फरियादियों की समस्याओं को मौके पर ही अधिकारियों से कराया निस्तारण

ललितपुर। जनसामान्य को उचित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाए जाने के लिए शासन के निर्देशानुसार आज माह के तृतीय शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में *संपूर्ण समाधान दिवस* आयोजित किया गया, इस दौरान जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने जनपद की तहसील पाली पहुंचकर जनसुनवाई की, उन्होंने बारी बारी शिकायतकर्ताओं को अपने समीप बुलाकर उनकी समस्या सुनी और सम्बंधित अधिकारियों से कई मामलों में तत्काल समाधान कराया और शेष शिकायती पत्रों पर स्वयं स्थलीय स्तर पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए।               *जनपद में गर्मी के मौसम में आग लगने की बढ़ती घटनाओं से चिंतित पाली क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से उनके क्षेत्र में एक फायर स्टेशन स्थापित होने की मांग हो रही थी, जिस पर जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी द्वारा गंभीरता से प्रयास किये जा रहे थे, उनके प्रयास रंग लाए और पूरे प्रदेश में 12 नए फायर स्टेशन शासन से स्वीकृत हुए…

Read more

Continue reading
गुजरात दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारतीय सेना को दी श्रद्धांजलि

गांधीनगर में जनता को किया संबोधित, कहा – सेना ने देश के दुश्मनों को दिया मुंहतोड़ जवाब गांधीनगर – केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह आज गुजरात दौरे के दौरान गांधीनगर पहुंचे, जहाँ उन्होंने 708 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य गुजरात को अधुनातन सुविधाओं से जोड़ना और आमजन के जीवन को सरल बनाना है। इस अवसर पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए श्री शाह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए भारतीय सेना के साहस और रणनीतिक कौशल की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि यह देश के इतिहास में पहली बार हुआ, जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 100 किलोमीटर भीतर घुसकर आतंकियों के ठिकानों को नष्ट किया। “हमने 9 ऐसे अड्डों को ध्वस्त किया, जहाँ आतंकियों को प्रशिक्षण दिया जाता था। ये वे स्थान थे जहाँ से अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद को जन्म मिलता था। सेना की इस कार्रवाई…

Read more

Continue reading
ललितपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को किया गया समर्पित |

ललितपुर, 17 मई 2025 — राष्ट्ररक्षा की भावना और भारतीय सेनाओं के अद्वितीय शौर्य को समर्पित तिरंगा यात्रा का आयोजन आज ललितपुर में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर देशभक्ति का भाव प्रकट किया। यह यात्रा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित रही, जो राष्ट्ररक्षा की प्रतिज्ञा और भारतीय सेनाओं के अदम्य साहस की मिसाल बन चुकी है। प्रतिभागियों ने देश की सीमाओं की रक्षा में लगे वीर सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनके पराक्रम को नमन किया।कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा ने कहा ______ वक्ताओं ने भारतीय सेना की वीरता, अनुशासन और बलिदान की गौरवगाथा का उल्लेख करते हुए ‘जय हिंद, जय भारत’ के नारे लगाए। पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा। जय हिंद! जय भारत!

Read more

Continue reading
सखी वन स्टॉप सेंटर ललितपुर के निरीक्षण में मिली अव्यवस्थाएं, सुविधाओं में लापरवाही उजागर

ललितपुर, 17 मई 2025 — माननीय श्री नरेंद्र कुमार झा, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर के निर्देशानुसार सचिव श्री मयंक जायसवाल द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर, ललितपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में कई गंभीर खामियां और अव्यवस्थाएं सामने आईं। सखी वन स्टॉप सेंटर महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य हिंसा या संकट की शिकार महिलाओं को एक ही स्थान पर चिकित्सा, परामर्श, कानूनी सहायता और आश्रय जैसी सभी आवश्यक सेवाएं प्रदान करना है। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि सेंटर के किचन में साफ-सफाई का अभाव था तथा वहां आवश्यक बर्तन और अन्य सामग्री अनुपलब्ध थी। हालांकि आरओ सिस्टम लगा हुआ था और बाहर पानी का कैंपर रखा गया था। पूछताछ में उपस्थित स्टाफ ने बताया कि पीड़ित महिलाओं के लिए टिफिन मंगवाकर भोजन की व्यवस्था की जाती है, जबकि शासन के अनुसार सेंटर पर ही…

Read more

Continue reading
भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन — “ऑपरेशन सिंदूर” के सम्मान में निकली यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में दिनांक 17 मई 2025 को सायंकाल 4:00 बजे से श्री तुवन हनुमान मंदिर प्रांगण से एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रभक्ति आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी, माननीय मंत्रीगण, माननीय विधायकगण, तथा परम पूज्य धर्मगुरुओं ने यात्रा की अगुवाई की। यात्रा में भाजपा के सभी प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता, एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सदस्यगण पूरे उत्साह के साथ उपस्थित रहे। देशभक्ति के नारों से गूंजती यह तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए एकता, शौर्य एवं राष्ट्रगौरव का संदेश देती रही। इस आयोजन के माध्यम से “ऑपरेशन सिंदूर” में शामिल वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा आमजन को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का भाव जागृत करने का संदेश दिया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान एवं भारत माता की जय के जयघोष के साथ हुआ।

Read more

Continue reading