31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ललितपुर में जनजागरूकता रैली और गोष्ठी का आयोजन

ललितपुर, 31 मई 2025 — विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रतिवर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य तंबाकू और इसके उत्पादों से होने वाले स्वास्थ्य, सामाजिक और पर्यावरणीय नुकसान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। इस वर्ष 2025 की थीम “अपील का उजागर करना: तंबाकू और निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की रणनीति को उजागर करना” रखी गई है। यह थीम विशेष रूप से युवाओं को लक्षित करते हुए तंबाकू उद्योग की आकर्षक लेकिन खतरनाक मार्केटिंग रणनीतियों को उजागर करने पर केंद्रित है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. इम्तियाज अहमद के निर्देशन में जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा नगर क्षेत्र ललितपुर में एक जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर क्षेत्र में तंबाकू विरोधी नारे लगाए गए, पंपलेट वितरित किए गए और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि “तंबाकू जानलेवा है”। इसके उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी को…

Read more

Continue reading
डीएलआरएसी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

पीएबी वर्कशॉप की जिला स्तरीय प्रेरक समिति की DLRC एवं DLRC की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर श्री यशवंत फडके की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से एसडीएम राजेश मेहरका, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अरविंद टेकाम, कृषि विभाग के उपनिदेशक बलवंत दुबे, जिला समन्वयक जतिन कुमार, मुख्य पशुपालन अधिकारी डॉ. भगवकुंवर सिंह, डीडीएम नाबार्ड लीलाधर वर्मा, मुंडा विभाग के अधिकारी राकेश फडके, व अन्य विभागीय अधिकारी एवं बैंक प्रतिनिधि शामिल थे। बैठक के दौरान जिला समन्वयक जतिन कुमार ने बैंकों की त्रैमासिक प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। इस पर जिला कलेक्टर ने संतोष व्यक्त करते हुए सभी बैंकों को समय पर योजना पत्र जारी कर ऋण वितरण में पारदर्शिता और सरलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अध्यक्ष महोदय ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने और रोजगार सृजन में…

Read more

Continue reading
ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में महिला सशक्तिकरण हेतु जनपद स्तरीय गोष्ठी

उ0प्र0 शासन, ग्राम्य विकास विभाग लखनऊ के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी महोदय के मार्गदार्शन एवं मुख्य विकास अधिकारी के कुशल नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिये जाने हेतु दिनांक 30 मई 2025 को महिलाओं के विभिन्न समूहों एवं लाभार्थियों के साथ जनपद स्तर पर गोष्ठी का आयोजन मा. कल्याण सिंह सभागार, रामनगर ललितपुर में किया गया है। गोष्ठी में मनोहर लाल पंथ ‘मन्नू कोरी ‘‘मा0 राज्यमंत्री श्रम एव सेवायोजन‘‘ उ0प्र0 सरकार, रामरतन कुशवाहा विधायक सदर ललितपुर, कैलाश नारायण निरंजन, अध्यक्ष जिला पंचायत ललितपुर, हरिश्चन्द्र रावत, जिलाध्यक्ष भा.ज.पा. ललितपुर, एम.एल.सी प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी एवं सांसद प्रतिनिधि दिनेश गोस्वामी उपस्थित रहें। अतिथियों के द्वारा मॉ सरस्वती एवं पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्यावाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तदोपरान्त अतिरंजन सिंह जिला विकास अधिकारी, दीपक यादव परियोजना निदेशक, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, उपायुक्त स्वतः रोजगार एवं रमेश यादव, उपायुक्त श्रम रोजगार के द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया गया। गोष्ठी में ग्राम्य विकास विभाग के योजनाओं…

Read more

Continue reading
विश्वकर्मा श्रम सम्मान व ओडीओपी प्रशिक्षण-टूलकिट योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बने उद्यमी : डीएम

ललितपुर।  जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि शासन द्वारा संचलित ओडीओपी प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का लाभ लेकर जनपद के उद्यमी आत्मनिर्भर बन सकते हैं, जिसके लिए उन्हें विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।          उन्होंने बताया कि शासन द्वारा ओडीओपी प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत जनपद को लक्ष्य आवंटित कर दिया है, जिसका लाभ लेने के लिए 18 बर्ष से अधिक आयु के महिला एवं पुरूष आवेदक को विभागीय वेबसाइट https://msme.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योजनांतर्गत प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्राप्ति के दौरान व्यक्ति स्वयं का कुटीर उद्योग संचालित करने में सक्षम हो जायेगा एवं इस योजना से आत्मनिर्भता में वृद्धि होगी।            उपायुक्त उद्योग अतहर जमाल ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 10 दिवसीय प्रशिक्षण के अन्तर्गत (हलवाई, नाई, धोबी, राजमिस्त्री, बढई, लौहार, दर्जी आदि) सम्बन्धित ट्रेडों में आवेदन कर सकते हैं ,…

Read more

Continue reading
राष्ट्रीय बचत योजना में ललितपुर की एतिहासिक उपलब्धी

ललितपुर। जनपद ललितपुर ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय बचत योजनाओं में निवेश के क्षेत्र में एक एतिहासिक सफलता प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। निर्धारित लक्ष्य 71 करोड़ 56 लाख के सापेक्ष दो गुने से अधिक 230.32 प्रतिशत की अद्वितीय उपलब्धी के साथ जनपदवासियों द्वारा 1 अरब 64 करोड़ 81 लाख से अधिक की धनराशि विभिन्न राष्ट्रीय बचत योजनाओं-आरडी, किसान विकास पत्र, सुकन्या समृद्धि योजना, पीपीएफ, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना सहित अन्य योजनाओं में सीधे व अभिकर्ताओं के माध्यम से धनराशि जमा की गई है। यह आंकड़ा न केवल ललितपुर जनपद के गौरव का विषय है, बल्कि प्रदेश के समक्ष एक प्रेरणादायी मॉडल के रुप में भी उभरा है। यह उल्लेखनीय है कि ललितपुर बुन्देलखण्ड का हिस्सा है, जिसे आर्थिक और शैक्षिक रुप से पिछड़े जिलों में गिना जाता है। ऐसे मे यह बड़ी उपलब्धी जनपद, प्रशासन और नागरिकों के संयुक्त प्रयासों का प्रमाण है। इस सफलता का प्रमुख श्रेय जनपद के युवा…

Read more

Continue reading
ललितपुर में जिला वृक्षारोपण समिति एवं पर्यावरण समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातः 11:00 बजे जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत उप प्रभागीय वनाधिकारी, सामाजिक वानिकी प्रभाग ललितपुर डॉ. शिरीन द्वारा की गई। बैठक में डॉ. शिरीन ने जानकारी दी कि वर्ष 2025 के वृक्षारोपण कार्यक्रम हेतु सभी विभागों के लिए शासन स्तर से लक्ष्य निर्धारित किए जा चुके हैं, परंतु कुछ विभागों से अभी तक स्थल चयन, कार्य योजना एवं गड्ढा खुदाई की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। इस पर जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया कि सभी विभाग दो दिन के भीतर यह जानकारी प्रभागीय निदेशक कार्यालय को प्रेषित करें। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की भी समीक्षा की गई और बताया गया कि वन महोत्सव सप्ताह 1 जुलाई से 7 जुलाई तक मनाया जाएगा, जिसमें जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए समस्त विभागों के समन्वय से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा। साथ ही बैठक…

Read more

Continue reading
प्रेस क्लब ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर किया आयोजन

Lalitpur , 30 मई। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब के तत्वावधान में एक गरिमामयी आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी पत्रकारिता के इतिहास, वर्तमान चुनौतियों एवं पत्रकारिता में नैतिकता की महत्ता पर विचार-विमर्श करना था। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री राजीव बवेले ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि, “हिंदी पत्रकारिता केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का एक सशक्त औजार रही है। आज हमें इसकी गरिमा को बनाए रखने की जरूरत है।” कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री श्री अमित सोनी ने किया। वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों ने मंच से हिंदी पत्रकारिता की बदलती भूमिका पर प्रकाश डाला, पुष्पा झा संपादक ललित सुझाव न्यूज़ ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए कहा:“हिंदी पत्रकारिता की नींव सच्चाई, संघर्ष और जनसेवा पर टिकी है। आज के दौर में पत्रकारों की सबसे…

Read more

Continue reading
ललितपुर में एग्रीजंक्शन योजना के तहत बेरोजगार कृषि स्नातकों के लिए सुनहरा अवसर

ललितपुर, 28 मई 2025 — जिले के बेरोजगार कृषि स्नातकों के लिए आत्मनिर्भर बनने का सुनहरा अवसर उपलब्ध है। उप कृषि निदेशक, ललितपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार, वर्ष 2025-26 में “स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजना” के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विकासखण्डों में एग्रीजंक्शन केन्द्रों की स्थापना की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को एक ही छत के नीचे गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक, कीटनाशक, जैविक उत्पाद एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराना है। इसके लिए प्रशिक्षित कृषि उद्यमियों की नियुक्ति की जाएगी। पात्रता व शर्तें: इन विकासखण्डों में होंगे एग्रीजंक्शन केंद्र: जखौरा, विरधा, तालबेहट, बार, महरौनी, मड़ावरा आवेदन की अंतिम तिथि: इच्छुक आवेदक दिनांक 20 जून 2025 सांय 5:00 बजे तक अपना आवेदन सादे कागज पर सभी दस्तावेजों के साथ पंजीकृत डाक द्वारा कार्यालय उप कृषि निदेशक, कचहरी विकास भवन के पीछे, ललितपुर भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि व समय के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कार्य दिवसों…

Read more

Continue reading
जिले में भगवान विश्वकर्मा के नाम पर द्वार निर्माण कराने की मांग को लेकर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य को सौंपा ज्ञापन

मंगलवार को विश्वकर्मा समाज के लोगो ने सर्किट हाउस ललितपुर में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कुलदीप विश्वकर्मा के जिले में पधारने पर फूल मालाओ से स्वागत किया एवं औपचारिक भेंट की। इस दौरान जिले के विश्वकर्मा समाज के लोगों ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य से कई सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की और ज्ञापन देकर जिले में विश्वकर्मा भगवान के नाम पर द्वार व मार्गों के नामकरण कराने की मांग की। ज्ञापन मे बताया गया की जिले में भगवान विश्वकर्मा के नाम से अभी तक कोई भी द्वार या सार्वजानिक स्थान नहीं है जबकि जिले में काफी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग हैं। ललितपुर जिले में धार्मिक और महापुरुषों के नाम पर बहुत से द्वार व सार्वजनिक स्थान बनाये गए हैं लेकिन विश्व के निर्माणकर्ता एवं प्रथम इंजीनियर भगवान विश्वकर्मा के नाम पर ललितपुर जिले मे अभी तक किसी भी सार्वजनिक स्थान,द्वार या मार्ग का नामकरण नहीं किया गया।मांग की गई की…

Read more

Continue reading
घर-घर जाकर पेयजल आपूर्ति का स्थलीय निरीक्षण कर आपूर्ति सुचारु रखने के दिये निर्देश , कारीपहाड़ी गौशाला में गौवंश प्रबंधन का लिया जायजा, बायोगैस संयत्र से उत्पादन कर गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर

ललितपुर। शासन के निर्देशानुसार जनपद में 50 लाख की लागत की परियोजना, पेयजल आपूर्ति की उपलब्धता एवं गौशालाओं के प्रबंधन के स्थलीय सत्यापन के क्रम में श्री सुनील कुमार वर्मा (आई0ए0एस0), विशेष सचिव, रेशम विकास एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद नोडल अधिकारी के रूप में जनपद में विभिन्न योजनाओं का रविवार को निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सर्वप्रथम विकास खण्ड तालबेहट के चुरावनी ग्राम में घर-घर जाकर पेयजल आपूर्ति का स्थलीय सत्यापन किया और ग्रामीणों से फीडबैक भी लिया, यहां पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि ग्राम चुरावनी नत्थीखेड़ा ग्राम समूह पेयजल योजना से आच्छादित है। योजना का निर्माण वर्ष 2019-20 है। योजना में जामनी नदी पर स्थित इण्टेक वेल के द्वारा रॉ वाटर लेकर नत्थीखेड़ा ग्राम में स्थित 6.0 एमएलटी क्षमता के डब्ल्यूटीपी पर जल का शोधन करके ग्राम हिंगोरा में स्थित 300 केएल/18एम के ओएचटी से ग्राम चुरावनी में पेयजल आपूर्ति की जा रही है। ग्रामवासियों से पूछने…

Read more

Continue reading