साड़ी की ओट में नया जीवन: ललितपुर स्टेशन पर महिला का सफल प्रसव

बरौनी से अहमदाबाद जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में अकेले यात्रा कर रही अनीसा खातून को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। शुक्रवार शाम लगभग साढ़े चार बजे ट्रेन ललितपुर स्टेशन पर पहुंची। स्थिति की सूचना मिलते ही मुख्य टिकट निरीक्षक संजय सोनकर और सीसीटीसी अभिजीत शुक्ला सक्रिय हो गए। रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलवाई और महिला को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर उतारा गया। प्लेटफॉर्म पर उतरते ही अनीसा की प्रसव पीड़ा और तेज हो गई। मुख्य टिकट निरीक्षक ने तत्काल वहां मौजूद महिलाओं से मदद मांगी। महिलाओं ने साड़ियों की आड़ बनाकर अस्थायी पर्दा तैयार किया और सुरक्षित प्रसव कराने में सहयोग किया। अनीसा ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। नवजात की किलकारी सुनते ही स्टेशन पर मौजूद सभी लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। रेलवे स्टाफ की त्वरित कार्रवाई और यात्रियों के सहयोग की चारों ओर सराहना हो रही है। बाद में एम्बुलेंस के माध्यम से मां और नवजात को जिला महिला…

Read more

Continue reading
जनशिकायतों के निस्तारण में जनपद की स्थिति खराब, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लगाई फटकार

जनशिकायतों/आईजीआरएस संदर्भों के ससमय निस्तारण व शिकयतकर्ताओं की संतुष्टि हेतु जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में समस्त विभागाध्यक्षों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।           बैठक में अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने पीपीटी के माध्यम से विभागवार जनशिकायतों का ब्यौरा प्रस्तुत किया,  जिसमें बताया गया कि अप्रैल माह में कुल 715 फीडबैक मिले, जिनमें से 408 असंतोषजनक हुए, इस प्रकार माह अप्रैल में जनपद को 30 में से कुल 8 अंक मिले।             इसके अलावा माह में 326 नेगेटिव फीडबैच हुए और असंतोषजनक 408 फीडबैक में संबंधित अधिकारियों द्वारा मात्र 231 आवेदकों से संपर्क किया गया, 177 आवेदकों से संपर्क नहीं किया गया, अतः नवीन शासनादेश के अंतर्गत इस बिंदु में जनपद को 10 में से मात्र 2 अंक ही प्राप्त हुए।  इस स्थिति पर जिलाधिकारी ने घोर नाराजगी जाहिर करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और निर्देश दिए कि…

Read more

Continue reading
पार्षदों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ वार्डों का निरीक्षण कर प्रत्येक वार्ड में वार्ड के नागरिको एवं पार्षदों के साथ बैठक आयोजित की गई |

जनपद में ग्रीष्म ऋतु के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार आज दिनांक 27.04.2025 को अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा नगर के वार्ड नंबर 12 आजादपुरा तृतीय, वार्ड नंबर 17 सिविल लाइन द्वितीय व वार्ड नंबर 23 रावतयाना प्रथम में वार्ड के पार्षदों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ वार्डों का निरीक्षण कर प्रत्येक वार्ड में वार्ड के नागरिको एवं पार्षदों के साथ बैठक आयोजित की गई, बैठक के दौरान पेयजल समस्या को दुरूस्त कराये जाने के लिए सम्बन्धित सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिशा निर्देश दिये गयें।  वार्ड नंबर 12 मुहल्ला आजादपुरा तृतीय में वार्ड पार्षद श्रीमति दीपा विनोद कुशवाहा के साथ निरीक्षण किया गया व वार्ड के नागरिकों के साथ बैठक आयोजित कर पेयजल समस्या के निदान हेतु वार्ता की गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वार्ड में 34 हैण्डपम्प है, जिनमें से 12 हैण्डपम्प रीबोर होना है, 3 हैण्डपम्प में पानी पीने लायक नहीं आ रहा है,…

Read more

Continue reading
Lalitpur News: हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर अग्रिम आदेश तक लगाई रोक

ललितपुर। कोतवाली में करीब 18 जैन समाज के लोगों पर दर्ज मुकदमे में हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। एक अधिवक्ता ने तीन वर्ष पूर्व घर पर हमले के आरोप में न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था, जिसमें न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की न्यायालय में अधिवक्ता मुन्नालाल जैन ने प्रार्थनापत्र दिया था, जिसमें उन्होंने देवेंद्र कुमार कामरा व 17 लोगों पर घर को घेरने, हमला करने व अन्य संगीन आरोप लगाए थे। जिस पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इस मुकदमे के बाद देवेंद्र कुमार कामरा व अन्य लोगों ने हाईकोर्ट की शरण ली, जहां से उन्हें अग्रिम आदेश तक गिरफ्तार न करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

Read more

Continue reading