शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

Read more

Continue reading
भारतीय जनता पार्टी के विधान सभा ललितपुर के व ललितपुर के अटल स्मृति सम्मेलन व एस आई आर की द्वितीय कार्यशाला आयोजन को लेकर मानीटरिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

ललितपुर-भारतीय जनता पार्टी के विधान सभा ललितपुर के अटल स्मृति सम्मेलन एवं एस आई आर की द्वितीय कार्यशाला के आयोजनों की तैयारियों को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी की मानीटरिंग कमेटी की बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की और संचालन एस आई आर प्रमुख हरीराम निरंजन ने किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पं हरिश्चंद्र रावत ने वताया कि कल दिनांक 30 दिसम्बर 2025 दिन मंगलवार को दोपहर 12 वजे से स्थान अमर पैलेस में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा ललितपुर का अटल स्मृति सम्मेलन एवं एस आई आर कार्यक्रम की द्वितीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के समस्त जनप्रतिनिधि,जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा, प्रकोष्ठ के संयोजकों सहित समस्त बी एल ए टू को आमंत्रित किया गया है।इस कार्यक्रम में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी अवसर पर चल रहे जन्म सप्ताह के अन्तर्गत विधानसभा…

Read more

Continue reading
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में जनपद ललितपुर में दिनांक 21.11.2025 को ’उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग’ के अन्तर्गत मा0 विधायक खेल स्पर्धा महरौनी का अयोजन सी0बी0गुप्ता इण्टर कॉलेज महरौनी में किया गया। इसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री मनोहर लाल पंथ (मन्नू कोरी) माननीय राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार एवं विशिष्ठ अतिथि श्री कैलाश नारायण निरंजन, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष, श्री हरिशचन्द्र रावत, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, ललितपुर द्वारा दीप प्रज्वलन एवं कबड्डी के बालिका खिलाडियों का परिचय प्राप्त कर किया गया। इस गरिमामय अवसर पर तथा श्री देवेश तिवारी, माननीय सांसद प्रतिनिधि, श्री रजनीश बाजपेयी, उप जिलाधिकारी महरौनी, श्री आजम अली खण्ड विकास अधिकारी महरौनी उपस्थित रहे। माननीय मंत्री जी द्वारा 100 मी0 प्रतियोगिता बालक एवं बालिका दौड प्रतियोगिता को भी हरी झंण्डी दिखाई गयी। बच्चों के उत्साह वर्धन एवं गुब्बारे जैसे आकाश में बढने के नाइट्रोजन गैस के गुब्बारे भी उडाये गये। इस अवसर पर युवा कल्याण…

Read more

Continue reading
गर्मी के मौसम में जनपद में न हो पेयजल संकट, निर्माणाधीन परियोजनाओं को जल्द पूरा करें: डीएम

शहर की पेयजल समस्याओं के निराकरण व निर्माणाधीन परियोजनाओं को गति देने डीएम ने की बैठक जल निगम, जल संस्थान व नगर पालिका के अधिकारियों को त्वरित गति से कार्य पूर्ण कराने के दिये निर्देश ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने शहर के विभिन्न वार्डों में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति एवं गंदे पानी की सप्लाई तथा जल निगम निर्माण खण्ड द्वारा पाइप लाइन डाले जाने के दौरान काटी गई सड़कों, गलियों की मरम्मत नहीं किये जाने की शिकायतों को लेकर आज शुक्रवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जल निगम ग्रामीण व शहरी एवं जल संस्थान तथा नगर पालिका के अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम निर्माण खण्ड डिवीजन झांसी को कड़े निर्देश दिये कि अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत शहर में डाली जा रही पाइप लाइनों के दौरान क्षतिग्रस्त की जा रही गलियों व सड़कों की साथ-साथ मरम्मत करायी जाए, अन्यथा उनके सम्बंधित ठेकेदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर बंद किया…

Read more

Continue reading
जनपद में उद्योगों को बढ़ावा देने व नई इकाईयों के संचालन पर जिलाधिकारी ने दिया जोर

 उद्यमियों को अपनी इकाईयां संचालित करने में न हो कोई परेशानी: डीएम उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराने के दिये निर्देश ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने जनपद में उद्योगों को बढ़ावा देने व उद्यमियों की समस्याओं को त्वरित गति से निस्तारित करने के लिए शुक्रवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जनपद के सभी उद्यमियों एवं उनसे जुड़े सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उद्यमियों की एक-एक कर समस्याओं को जाना और सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिये।बैठक के दौरान वरिष्ठ उद्यमी कमलेश सर्राफ ने बताया कि ललितपुर में 13 करोड़ से अधिक की यूनिट स्थापित की जा रही है, जिसकी एनओसी अन्य सभी जगहों से प्राप्त होने के उपरान्त अग्निशमन विभाग की एनओसी अभी तक प्राप्त नहीं हुई है, जिसको गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी को सीधे फोन कर निर्देशित किया कि एक सप्ताह में एनओसी उपलब्ध कराना…

Read more

Continue reading
कैरियर मार्गदर्शन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

कैरियर मार्गदर्शन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआजिला विद्यालय निरीक्षक ललितपुर सभागार में दिनांक 20.11.2025 से 21.11.2025 तक दो दिवसीय गैर आवासीय कैरियर मार्गदर्शन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का शुभारम्भ दिनांक 21.11.2025 को श्री ओम प्रकाश जिला विद्यालय निरीक्षक ललितपुर की अध्यक्षता में प्रारम्भ किया गया। कैरियर गाइडेन्स प्रशिक्षण श्री दिनेश कुमार, सहायक अध्यापक रा0हा0 वीर एवं श्री मुकेश कुमार सहायक अध्यापक रा0इं0का0 ललितपुर ने मास्टर टेªेनर के रूप में प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के नोडल शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों एवं प्रधानाचार्यों उपस्थित हुये। प्रशिक्षण के दौरान विद्यालयों में कैरियर मार्गदर्शन की रूपरेखा, उसमें प्रधानाचार्य की मुख्य जिम्मेदारियों, तथा इसे विद्यालय स्तर पर रोल आउट करने में आने वाली चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को जीवन कौशल (स्पमि ैापससे), तमन्ना टेस्ट, कॉमिक पुस्तकों की अहमियत तथा विद्यार्थियों की रुचि व योग्यता के आकलन से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्कूल स्तर…

Read more

Continue reading
जिला स्तरीय समीक्षा समिति व जिला सलाहकार समिति प्रेस विज्ञप्ति

ललितपुर जिले के विकास के लिए सितंबर तिमाही वित्त वर्ष 2025-2026 मे वितरित किया 173.06 करोड़ का ऋण- वित्त वर्ष 2025-2026 में लक्ष्य 282.31 के सापेक्ष 61.29 प्रतिशत 173.06 करोड़ रुपये ऋण वितरित किया जा चुका है । गुरुवार को जिलाधकरी महोदय की अध्यक्षता मे आयोजित वैठक के दौरान श्रीमान मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने इंडियन बैंक, यूनियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक एवं आई.डी.बी.आई बैंक को ACP के सापेक्ष ऋण वितरण न होने व CD Ratio ऋणजमनुपात राष्ट्रीय मानक 60% से भी कम होने पर नाराजगी व्यक्त की एवंजिले के बाकी बैंकों ने अपने लक्ष्य प्राप्त किये जिस पर अध्यक्ष महोदय द्वारा संतोष जताया है।सभी बैंकों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी गवर्नमेंट स्पांसर स्कीम को 25 तारीख से पहले निस्तारण करके खत्म करें, क्योंकि सभी स्कीम की स्पेसिफिक समीक्षा सीएम-बोर्ड के तहत की जा रही है। जिले का रैंकिंग खराब ना हो, इसके लिए सभी बैंकों को अपनी कार्रवाई तेज करने का…

Read more

Continue reading
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ देखा ईवीएम वेयरहाउस/एफएलसी हॉल

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिये निर्देश ललितपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विकास भवन परिसर में स्थापित ईवीएम वेयर हाउस/एफएली हॉल का मासिक बाहृय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ईवीएम भण्डार कक्ष में ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा में विधानसभावार सुरक्षित रखा गया है, वेयर हाउस में सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी है। इस पर निर्देश दिये गए कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन कार्यालय, स्ट्रांग रुम एवं ईवीएम वेयर हाउस में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जायें। निरीक्षण के दौराप उप जिलाधिकारी भूपेन्द्र सिंह, सहायक उप जिला निर्वाचन अधिकारी समर सिंह सहित राजनैतिक दलों में आम आदमी पार्टी से हरदयाल सिंह लोधी, बहुजन समाज पार्टी से रविकान्त, भारतीय जनता पार्टी से महेश कुमार, इण्डियन नेशनल कांग्रेस से जसपाल सिंह, अपना दल से सोहन लाल निरंजन आदि उपस्थित रहे। सूचना विभाग ललितपुर द्वारा प्रसारितप्रेस…

Read more

Continue reading
माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण

माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार श्री अशोक कुमार सिंह जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13.12.2025 के आयोजन के संबंध में जनपद के समस्त नोडल अधिकारी के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया!बैठक में श्री मयंक जायसवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर, श्री कालू सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर, श्री ज्ञानेन्द्र विक्रम उपजिलाधिकारी ललितपुर, श्री वी.के., ए0आर0टी0ओ0 ललितपुर, श्री रंजीत कुमार प्रबन्धक जिला अग्रणी बैंक, श्री डी0एस0 दयाल जिला सूचना अधिकारी, श्री पुष्पेन्द्र सिंह, एस0डी0ओ0 ललितपुर, श्री जितेन्द्र स्वरूप, नगर पालिका ललितपुर, श्री मुंशी लाल वर्मा जल संस्थान, श्री अनिल, एल0ई0ओ0, श्री राकेश कुमार, एस0ओ0सी0, श्री वीरवल सिंह, विद्युत वितरण -2, श्री सतेन्द्र तोमर सब डी0एफ0ओ0, ललितपुर उपस्थित रहे।बैठक में विगत राष्ट्रीय लोक अदालत पर चर्चा की गई आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक वादों को नियत करें एवं अधिक से अधिक नोटिस की तामीली करावें…

Read more

Continue reading
जिलाधिकारी ने कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित किसान दिवस में सुनी किसानों की समस्याएं

 15 दिनों के भीतर सभी नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने के दिये निर्देश डीएम की सभी किसानों से अपील, अनिवार्य रुप से करायें फार्मर रजिस्ट्री फसल सिंचाई हेतु किसानों को कैम्प लगाकर दिये जायें अस्थायी विद्युत कनेक्शन ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने कृषि विज्ञान केन्द्र खिरिया मिश्र में आयोजित किसान दिवस में पहुंचकर क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और मौके पर ही उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को अविलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिये।किसानों द्वारा अधिकतर शिकायतों में फसली बीमा, मण्डी में फसल बिक्री, फसल सिंचाई के लिए विद्युत समस्या, कुछेक नहरों में पर्याप्त पानी की अनुपलब्धता, डूब क्षेत्रों के मुआवजा सम्बंधी शिकायतें प्राप्त हुईं।किसानों द्वारा बताया गया कि उनके क्षेत्र में कुछ नहरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है, जिसको जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही उपस्थित अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिये कि वह आगामी 15 दिनों में नहरों की टेल तक पानी पहंुचाना सुनिश्चित करें,…

Read more

Continue reading