ललितपुर में बुंदेलखंड विकास सेना ने स्मार्ट मीटर के विरोध में रविवार को प्रदर्शन किया। संगठन ने व्यापारियों से 25 अगस्त को आधा दिन बाजार बंद रखने की अपील की।
संगठन प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के बाजारों का दौरा किया। उन्होंने लाउडस्पीकर के माध्यम से व्यापारियों से समर्थन मांगा।
25 अगस्त को सुबह 9 बजे सावरकर चौक पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग होगी। इसके बाद कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला जाएगा। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
टीटू कपूर ने कहा कि स्मार्ट मीटर का मुद्दा 2027 के विधानसभा चुनाव को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर तेज गति से चलने के कारण उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
विद्युत विभाग द्वारा नियुक्त स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वाली कंपनी गोवा में पहले से ब्लैकलिस्टेड है। कंपनी ने ललितपुर में सर्वे के बाद कई आवासीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में मीटर लगाना शुरू कर दिया है। शहर में अब तक हजारों स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।







