शहर के मुख्य मार्गों पर फैले अतिक्रमण का हुआ निरीक्षण


दिनांक 16.08.2025 को उप जिलाधिकारी सदर/प्रशासक श्री मनीष कुमार द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर फैले अतिक्रमण व शहर में आने-जाने वाले वाहनों की व्यवस्था एवं शहर की सुन्दरता व साफ-सफाई को दुरूस्त किये जाने हेतु निरीक्षण किया गया साथ ही शहर के मुख्य बाजार कटरा बाजार में डिब्बे, खोखों को व्यवस्थित कर शौचालय बनाये जाने हेतु अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया, वहीं अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी गई।
निरीक्षण के दौरान प्रशासक महोदय द्वारा शहर के मुख्य मार्केट कटरा बाजार, सर्राफा बाजार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों से वार्ता की गई, वहीं दुकानदारों द्वारा स्थाई रूप से किये गये अतिक्रमण को हटाये जाने के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया, इस दौरान कटरा बाजार में गणेशमूर्ति स्थल वाली सडक़ का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें संबंधित ठेकेदार को सडक़ की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य किये जाने हेतु निर्देश दिये गये व ठेकेदार को निर्देश दिये कि सडक़ निर्माण के दौरान पहले की भांति जो सडक़ डाली गई है उसके अनुसार ही सडक़ की लम्बाई चौड़ाई का ध्यान रखा जायेग, जिन दुकानदारों द्वारा पक्का सडक़ नाली पर पक्का निर्माण कर लिया है, उनके अतिक्रमण को हटाते हुए सडक़ का निर्माण किया जाये।
इस दौरान कटरा बाजार में शौचालय बनाये जाने हेतु बाजार में रखे डिब्बे, खोखों को व्यवस्थित कर शौचालय निर्माण हेतु जगह का चिन्हींकरण किया गया व बाजार में लाइटिंग, साफ-सफाई व्यवस्था सहित दुकानदारों से वार्ता की गई। इस दौरान प्रशासक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया जो भी दुकानदार पालिका की नाली, सडक़ पर स्थाई/अस्थाई रूप से अतिक्रमण किए हुए है वह तत्काल रूप से अपना-अपना स्वत: ही अतिक्रमण हटा ले, यदि कोई भी दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण को हटाने में लापरवाही करता है तो पालिका द्वारा उक्त अतिक्रमण हो हटाते हुए सामान की जब्त करते हुए जुर्माना वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं प्रशासक महोदय द्वारा सावरकर चौक, आजाद चौक, घंटाघर, सदरकांटा, सब्जी मण्डी सहित अन्य स्थलों व चौराहों का भी निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने, सभी जगह लाईटिंग व्यवस्था किये जाने, जिन स्थानों पर गंदगी या जाम लगता है उन स्पॉट को चिन्हित कर व्यवस्थाएं दुरूस्त किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, पार्षद श्री जगदीश यादव, पार्षद प्रतिनिधि अमरदीप रजक, पार्षद प्रतिनिधि श्री अमित नायक, मुख्य स्टोर लिपिक महेन्द्र सिंह यादव, निर्माण लिपिक दीपेन्द्र कुमार, नजूल लिपिक सुधीर रावत, कर लिपिक चन्द्रविनोद मिश्रा, गैरिज प्रभारी अमितकुमार रिंकू सहित पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *