
समाज कल्याण निदेशालय लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा अनुदानिक एवं देहाती ग्रामोंथान विकास समिति द्वारा संचालित पंडित दीन दयाल उपाध्याय वृद्ध जन आश्रम रामनगर ललितपुर में आजादी के अमृत महोत्सव पवन पर्व पर देश का 79 व स्वतंत्रता दिवस निवासरत वृद्ध माता पिता के साथ धूम धाम से मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री संजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा माँ सरस्वती एवं गांधी जी को माल्याअर्पण की गईं उनके द्वारा बताया गया कि समाज व घर परिवार से उपेक्षित सभी वर्ग के माता पिताओ के लिए सरकार के मंशानुरूप वृद्ध जनों के लिए वृद्ध आश्रम का संचालन किया जा रहा है ऐसे वृद्ध जो सुविधाओं से वंचित है उनको शासन की ओर से आश्रम में सभी सुविधाऐं निःशुल्क प्रदान की जाती है आश्रम में भोजन आवास चिकित्सा एवं बस्त्र की निःशुल्क व्यवस्था है साथ ही सभी को दैनिक व्यय के लिए पेंशन का लाभ भी मिलता है कार्यक्रम में आश्रम प्रबंधक दामोदर शर्मा द्वारा बताया गया कि आश्रम में निवासरत माता पिता को पारवारिक मेनू के अनुसार खाना नास्ता एवं प्रत्येक शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है इस अवसर पर न्यूज़18 जिला संवाददाता अभय श्री माली द्वारा बताया गया कि बदलते समय में लोग अपने परिवार का संचालन नहीं कर पा रहे हैं आश्रम में वृद्धों की संख्या को देखते हुए आश्रम के कर्मचारी आश्रम को सफल रूप से संचालन कर रहे हैं इस अवसर पर जिलास्तरीय समिति के सदस्य शुभम देवलिया सुबोध शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री संजय श्रीवास्तव शुभम देवलिया प्रबंधक दामोदर शर्मा रूपेश दीपक पटेल रामगोपाल साहू ज्योति समाबानो दुर्गा प्रसाद घनश्याम साहू उपस्थित रहे l







