बजरंग सेना संगठन ने आज जिलाध्यक्ष डॉक्टर दीपक पस्तोर के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा जिसमें अवगत कराया गया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के परम पावन अवसर पर बार ब्लॉक के ग्राम सेमरा बुजुर्ग के होली फैमिली स्कूल में ध्वज रोहण के समय स्कूल प्रबंधन द्वारा तिरंगे का घोर अपमान किया गया जिसका वीडियो ओर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है वायरल वीडियो में एक धर्म विशेष के चिन्ह के नीचे तिरंगे झंडे को फहराया गया है और हमारे राष्टीय ध्वज तिरंगे की फहराने के स्थिति बड़ी ही आपत्तिजनक है महोदय फ्लैग कोड ऑफ इंडिया 2002 के प्रावधानों के अनुसार किसी भी धर्म विशेष के चिन्ह या प्रतीक को राष्टीय ध्वज के समान या ऊपर नीचे कही भी नहीं लगाया जा सकता है यह हमारे भारतीय फ्लैग कोड के नियम के विरुद्ध है
इस मामले से सभी देशवासियों और सभी हिंदूवादी संगठनों में काफी आक्रोश व्याप्त है इस मामले से राष्ट हित की भावना को ठेस पहुंची है
ज्ञापन में बताया गया कि यह एक धर्म विशेष का निजी स्कूल है जहां प्रतिदिन कुछ न कुछ देश विरोधी हमारी संस्कृति विरोधी कार्य होते रहते है इन स्कूलों में सभी धर्म विशेष के लोग पढ़ते है अगर ऐसे ही हमारे बच्चों को भारतीय ध्वज का अपमान करना सिखाया जाता रहा तो आगे चलकर यह हमारे देश के लिए बहुत बड़ा खतरा होगा…
जिलाध्यक्ष डॉक्टर दीपक पस्तोर ने माननीय जिलाधिकारी महोदय से ललितपुर जिले में चल रहे ऐसे सभी स्कूलों की मान्यता रद्द करने की गुहार लगाई है जहां देश विरोधी गतिविधियां चलती है
जिला प्रभारी रामकुमार तिवारी ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए ऐसे स्कूल प्रबंधन पर राष्ट द्रोह का मुकदमा दर्ज करने की गुजारिश की…
बजरंग सेना संगठन ने माननीय जिलाधिकारी महोदय से अनुरोध किया कि अगर जल्द से जल्द इस मामले पर स्कूल प्रबंधन पर कोई कठोर कार्यवाही नहीं होती है तो बजरंग सेना संगठन समस्या ग्रामवासियों और हिंदूवादी संगठनों के साथ एक उग्र आंदोलन करेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी….!!
ज्ञापन देते समय प्रदेश प्रभारी शुभम पस्तोर खड़ेरा,जिला अध्यक्ष डॉक्टर दीपक पस्तोर,जिला प्रभारी रामकुमार तिवारी,जिला संयोजक ख़ुसाल समैया,पार्षद मनमोहन चौबे,वरिष्ठ सदस्य सुभाष शर्मा,वरिष्ठ सदस्य प्रीतीश तिवारी , जिला महासचिव जयराम दीक्षित,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक नायक, जिला प्रभारी महिला मोर्चा ममता तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी मनविंदर कौर,जिला प्रचार प्रसार मंत्री दीपेश उपाध्याय,विकास झा,सदस्य उपदेश आचार्य आदि सभी लोग उपस्थित रहे..!!







