युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में जनपद ललितपुर में दिनांक 21.11.2025 को ’उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग’ के अन्तर्गत मा0 विधायक खेल स्पर्धा महरौनी का अयोजन सी0बी0गुप्ता इण्टर कॉलेज महरौनी में किया गया। इसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री मनोहर लाल पंथ (मन्नू कोरी) माननीय राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार एवं विशिष्ठ अतिथि श्री कैलाश नारायण निरंजन, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष, श्री हरिशचन्द्र रावत, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, ललितपुर द्वारा दीप प्रज्वलन एवं कबड्डी के बालिका खिलाडियों का परिचय प्राप्त कर किया गया। इस गरिमामय अवसर पर तथा श्री देवेश तिवारी, माननीय सांसद प्रतिनिधि, श्री रजनीश बाजपेयी, उप जिलाधिकारी महरौनी, श्री आजम अली खण्ड विकास अधिकारी महरौनी उपस्थित रहे। माननीय मंत्री जी द्वारा 100 मी0 प्रतियोगिता बालक एवं बालिका दौड प्रतियोगिता को भी हरी झंण्डी दिखाई गयी। बच्चों के उत्साह वर्धन एवं गुब्बारे जैसे आकाश में बढने के नाइट्रोजन गैस के गुब्बारे भी उडाये गये। इस अवसर पर युवा कल्याण विभाग के श्री प्रदीप कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकरी, श्री मेराज अहमद खान, वरिष्ठ सहायक, श्री शैलेन्द्र सिंह यादव, श्रीमती प्रसून गुबरेले क्षेत्रीय युवा अधिकारी, कार्यक्रम संचालित कर रहे है। इस अवसर पर परिणाम निम्नलिखित प्रकार है।
बालक सब जूनियर वर्ग में 100 मी0 दौड में प्रथम-अम्बर, द्वितीय-हर्ष, तृतीय-आकाश, 800 मी0 दौड में प्रथम-निहाल पटेल, द्वितीय-आनन्द, तृतीय-रविन्द्र कुमार रहे। बैडमिण्टन में प्रथम-दीपक द्वितीय-गौरव, तृतीय-राकेश रहें। कबड्डी मे विजेता-मडावरा, उप विजेता-पाली की टीम ने प्राप्त किया। वॉलीवॉल में विजेता-पी0एम0श्री0 कम्पो0 वि0पडवा, उप विजेता- पी0एम0श्री कम्पा0 स्कूल झरावटा मडावरा रही। बालक जूनियर वर्ग में 100 मी0 दौड में प्रथम-दीपक, द्वितीय-अर्जुन, तृतीय-गुड्डू राजा, 200 मी0 दौड में प्रथम-दीपक, द्वितीय-रोहन, तृतीय-मकुन रहे। 400 मी0 दौड में प्रथम-रोहन, द्वितीय-गुड्डू राजा, तृतीय-देवेन्द्र रहे। कबड्डी में विजेता-सी0बी0गुप्ता इ0का0 महरौनी, उप विजेता-महरौनी की टीम रही। बैडमिण्टन में प्रथम-अभि, द्वितीय-राजवीर, तृतीय-रामप्रसाद रहे। वॉलीवॉल मे विजेता-महामना इण्टर कॉलेज गुढा, उप विजेता-शीतल बडोनिया इण्टर कॉलेज महरौनी की टीम ने प्राप्त किया। बालक सीनियर वर्ग में 100 मी0 दौड में प्रथम-प्रिस, द्वितीय-विमल कुमार, तृतीय-रोहित, 200 मी0 दौड में प्रथम-विमल कुमार, द्वितीय-दिनेश, तृतीय-जयहिन्द रहें। 1500 मी0 दौड में प्रथम-दिनेश, द्वितीय-जयहिन्द्र, तृतीय-महिपाल रहे। वॉलीवॉल में विजेता-दीनदयाल उपाध्याय डिग्री कॉलेज, उप विजेता-सरस्वती मंदिर महाविद्यालय मडावरा की टीम रही। कबड्डी मे विजेता-श्री शा0नि0इ0कॉलेज महरौनी, उप विजेता-महरौनी की टीम ने प्राप्त किया।
बालिका सब जूनियर वर्ग में 100 मी0 दौड में प्रथम-रितिकर, द्वितीय-संजना, तृतीय-दीक्षा ,800 मी0 दौड में प्रथम-भाग्य श्री, द्वितीय-रितिका, तृतीय-संजना रही। कबड्डी मे विजेता-कम्पो0 विद्या0 मडावरा, उप विजेता-बिरधा की टीम ने प्राप्त किया। वॉलीवॉल में विजेता-पी0एम0श्री कम्पा0 स्कूल झरावटा मडावरा, उप विजेता- पी0एम0श्री पडवा रही। कबड्डी मे प्रथम स्थान-के0आई0सी0 बिरधा, द्वितीय-पी0एम0श्री0जीरोन टीम ने प्राप्त किया। बैडमिंटन मे प्रथम-राजस्मिता परमार, द्वितीय-अर्शिका खांन ने प्राप्त किया गया। बालिका जूनियर वर्ग में 100 मी0 दौड में प्रथम-उर्मिला, द्वितीय-संध्या, तृतीय-माहीराजा, 200 मी0 दौड में प्रथम-रागिनी, द्वितीय-रोली, तृतीय-निधि, 400 मी0 दौड में प्रथम-तान्या, द्वितीय-शिवानी, तृतीय-रितिका, 800 मी0 दौड में प्रथम-तान्या, द्वितीय-शिवानी, तृतीय-माही राजा रही। वॉलीवॉल में विजेता-सी0बी0गुप्ता महरौनी, उप विजेता-जिला परिषद इ0कॉ0पाली रही। बालिका सीनियर वर्ग में 200 मी0 दौड में प्रथम-आरती, द्वितीय-संजू, तृतीय-मुस्कान, 200 मी0 दौड में प्रथम-आरती, द्वितीय-मुस्कान, तृतीय-मनीषा रही। 800 मी0 दौड में प्रथम-अंजू कुशवाहा, द्वितीय-मुस्कान, तृतीय-मनीषा रही।
अन्त में प्रतियोगिता में सफल हुये प्रतियोगियों को ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि श्री रजुअ राजाश्री रामरतन कुशवाहा, के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। तथा कार्यक्रम के समापन के दौरान श्री शैलेन्द्र सिंह यादव एवं श्रीमती प्रसून गुबरेले, क्षेत्रीय युवा अधिकारी द्वारा उपस्थित रहे। उपस्थित सभी अतिथियों का आभार श्री प्रदीप कुमार जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा व्यक्त किया गया। एवं कार्यक्रम का संचालन श्री मेराज अहमद खान, द्वारा किया।
(प्रदीप कुमार)
जिला युवा कल्याण एवं
प्रा0वि0द0 अधिकारी
ललितपुर।






