भारतीय जनता पार्टी ने हिन्दू ह्दयसम्राट बाबू कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर कीं पुष्पांजलि अर्पित

ललितपुर -भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने आज हिन्दू ह्दय सम्राट बाबू कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर आज जिला कार्यालय पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की और संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी एड ने किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा बाबू कल्याण सिंह जी भारत के ही नहीं वल्कि सारे संसार के हिन्दुओं के दिलों में राज करते हैं। मैं ललितपुर के दोनों विधायकों से अनुरोध करता हूं कि जिले के दोनों सीमाओं के छोरों पर बाबू कल्याण सिंह जी के नाम से भब्य द्वार वनवाये जायें। उन्होंने कहा कि बाबू कल्याण सिंह जी का त्याग अमिट है जिन्होंने राममंदिर के पीछे अपने मुख्यमंत्री पद और सरकार को लात मार दी थी इतिहास में सिद्धान्त के लिए सत्ता को छोड़ने के उदाहरण नगण्य ही मिलते हैं।
इस अवसर पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड ने कहा कि हम अगर बाबू कल्याण सिंह के वताये रास्ते पर चलें और उनके आचरणों को अंगीकृत करें तो यह उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी । उन्होंने कहा कि मैं बाबू कल्याण सिंह जी कि आदमकद प्रतिमा लगाने हेतु जिला ललितपुर से एक प्रस्ताव भेजूंगा।
इस अवसर पर बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने कहा कि अयोध्या आंदोलन के समय के बाबू जी और उनके वे शब्द “कि हम गोली नहीं चलवायेंगे,हम गोली नहीं चलवायेंगे”आज भी भारत के हिन्दू समाज के कानों में गूंजते रहते हैं।
सहकारी बैंक अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह लोधी एड ने कहा कि बाबू जी कुशल प्रशासक के साथ साथ कुशल संगठक भी थे वे कार्यकर्ताओं की पीड़ा देख नहीं सकते थे और उस पीड़ा को दूर करने के लिए हर तरह का उपाय करने को तैयार रहते थे।
इस अवसर पर शिक्षक विधायक प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी ने कहा कि बाबू जी एक मात्र ऐसे जनप्रतिनिधि थे जो कि आमजनता के हित के लिए परम्पराओं को तोड़ कर जनकल्याण का कार्य करते थे।
वे एक ऐसे प्रशासक थे जिससे आमजन तो खुश था ही प्रशासनिक मशीनरी भी खुश रहती थी। पूर्व जिला उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर पंथ उर्फ चंदू भैया ने कहा कि बाबू जी छोटे से कार्यकर्ता से लेकर सर्वोच्च शिखर स्तर‌ तक तप कर और निखर कर पहुंचे थे उनका जीवन हर कार्यकर्ता को अनुकरणीय है । पूर्व अध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि बाबू जी ने अपने राजनीतिक जीवन में जो त्याग के माप दंड स्थापित किए वह आज भी अभूतपूर्व हैं और अन्यत्र नहीं मिलते । जिला उपाध्यक्ष आशीष रावत ने कहा कि बाबू जी की प्रतिछाया स्नेह बन्धन से युक्त थी एक बार भाषण करते हुए जब उन्होंने मेरे कंधे पर हाथ रख दिया तो ऐसा लगा जैसे स्नेह और आशीर्वाद की झड़ी लग गयी हो ।
अन्त में चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक डा दीपक चौबे ने बाबू कल्याण सिंह जी की स्मृति ताजा करते हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत,सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड, बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे,पूर्व जिला अध्यक्ष गण जगदीश सिंह लोधी एड, हरीराम निरंजन, राजकुमार जैन,सहकारी बैंक अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह लोधी एड , शिक्षक विधायक प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी, जिला महामंत्री बलराम सिंह लोधी,जिला उपाध्यक्ष आशीष रावत,धर्मेन्द्र पाठक, चन्द्रशेखर पंथ उर्फ चंदू भैया,जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सड़ैया,जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु,ईं भागीरथ बरुआ, कमलापति रिछारिया, नरेंद्र कडंकी पहलवान,अजय जैन साईकिल, चन्द्रभान सिंह लोधी करमरा,अवतार सिंह लोधी, ,ध्रुव सिंह सिसौदिया, रुपेश साहू,नगर अध्यक्ष भगत सिंह राठौर,राजेश लिटौरिया, जीतू राजा प्रधान,क्षेत्रीय मोर्चा पदाधिकारी गण डा दीपक चौवे,हरीओम निरंजन,शशिशेखर पांडेय , विलास पटैरिया,मोर्चा अध्यक्ष गण श्रीमती लक्ष्मी रावत, नासिर मंसूरी,मनोज खटीक, विशाल रावत,राजेश्वरी सोनी, महेंद्र सिंह बुंदेला,दीपक पाराशर,दीपक वैद्य,मण्डल अध्यक्ष रामस्वरूप निरंजन,कुंजल सिंह लोधी,पुष्पेन्द्र सिंह लोधी,सुनीता साहू,आशीष हुड्डैत ,रोहन रावत,अमन द्विवेदी,अमन सोनी,गजेन्द्र प्रताप सिंह राजपूत, अभिषेक सोनी,देवेन्द्र सिंह लोधी,सुनील मिश्रा, आनन्द देवलिया,चन्द्रशेखर दुबे,वैभव गुप्ता,जीतू राजा,अनुज भार्गव,दीपक सिंघई ,कुंजन सिंह लोधी,, राजेश डोंडवानी,जगदीश सिंह लोधी, बालकिशन राजपूत,के के साहू, जगभान सिंह लोधी,रवि राजा, नितिन ग्वाला, पुरुषोत्तम कुशवाहा , सचिन साहू आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *