भारतीय जनता पार्टी की ललितपुर इकाई भगवान विरसा मुंडा की एक सौ पचासवीं जन्मजयंती को धूमधाम से मनायेगी

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ललितपुर जिला इकाई अपने उच्च नेतृत्व के निर्देश पर भगवान विरसा मुंडा की एक सौ पचासवीं जन्मजयंती सप्ताह को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजन कर धूमधाम से मनायेगी।यह कार्यक्रम आठ सितंबर से पन्द्रह सितंबर तक चलेगा । पन्द्रह सितंबर को शवरी आश्रम तालबैहट में हम लोग उनका जन्मदिन धूमधाम से मनायेंगे। जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि भगवान विरसा मुंडा को धरतीआवा यानि की धरती के पिता के रूप में आदिवासी मानते हैं जो पिता अपने जल जंगल जमीन की रक्षा करने बाला होता हैं।
महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी क्रांतिकारी नेता विरसा मुंडा को आदिवासी समाज में भगवान का दर्जा प्राप्त है और वे उन्हें भगवान विरसा मुंडा कहते थे। ज्ञातव्य हो कि मात्र पच्चीस वर्ष की अल्पायु में भी वे इतना काम कर गये कि उनकी ख्याति अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुकी है।
उनका जन्म पन्द्रह नबम्बर अठारह सौ पचहत्तर को हुआ था इस तरह यह पन्द्रह नबम्बर उनकी देढ़ सौ वीं जन्मजयंती होगी ।
भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि दशकों तक राज्य करती रही सरकारों ने हमारे नायकों में भी भेद‌ रख अपने ऐजेण्डा और सुविधानुसार उन्हें प्रकाश में लाने का काम किया इस कारण बहुत से महानायकों को उनके कृतित्व के अनुसार पर्याप्त सम्मान नहीं मिल सका। भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार इस दिशा में विशेष काम कर नेपथ्य में पहुंचे बहुत से महानायकों को इतिहास में मुख्य स्थान पर प्रतिस्थापित करने का प्रयास किया है। हमने सरदार बल्लभभाई पटेल और महारानी अहिल्याबाई की जन्म जयंती भी इसी कारण बहुत विस्तृत रुप से मनाने का काम किया है ।
जल, जंगल,जमीन को प्रकृति की देन
जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने बताया कि हम लोगों का प्रयास होगा कि जनजातीय लोग समाज की मुख्य धारा से जुड़े और अधिक से अधिक भगवान विरसा मुंडा के वारे में जानकारी रखें।
।नो जून उन्नीस सौ ईस्वी को जेल में ही उन्होंने इह लोक से परलोक प्रयाण किया । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे महापुरुष को पुनः इतिहास के मुख्य पृष्ठ पर चमकाने का कार्य शुरू करेगी ताकि आम जन इनसे परिचित हो सके ।इस अवसर पर बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे,पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष हरीराम निरंजन, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी,जिला महामंत्री बब्बू राजा बुन्देला,जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, सह मीडिया प्रभारी ध्रुव सिंह सिसौदिया, , युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव गौतम, दीपक पाराशर, रुपेश साहू आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *