भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की एक कामकाजी बैठक जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की और संचालन जिला महामंत्री बब्बू राजा बुन्देला ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मा प्रकाश पाल जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा अनिल यादव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा पुंज पं दीनदयाल उपाध्याय एवं डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर हुई।
कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि उच्च नेतृत्व के निर्देश पर इस समय भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई द्वारा विभिन्न अभियानों के अन्तर्गत बहुत से कार्यक्रम चल रहे हैं और इन अभियानों में हमारे कार्यकर्ता की सीधी भूमिका तय होगी और इसके लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व सोंपे जा चुके हैं सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वर्तमान में चल रहे कार्यक्रमों को जुट कर सफल वनाने का प्रयास करें। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मा प्रकाश पाल जी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें राजनीतिक दल होने के नाते विभिन्न क्षेत्र में विभिन्न चुनावों में जीतने की आवश्यकता है। क्यों कि लोकतंत्र में जीत ही हमें प्रासांगिक वनाती है ।उन्होंने कहा कि इसी नगर पालिका में हम जीत गए जो आप सब कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है उन्होंने कहा कि अगर इस चुनाव का परिणाम विपरीत हो जाता तो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय वन जाता।
उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के अन्तर्गत दस नबम्बर से वीस नबम्बर तक हमारे यहां आठ किलोमीटर की पद यात्राओं का आयोजन अभियान चलाया जाएगा जिसमें हर दो किलोमीटर पर विश्राम होगा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी की देड़ सौवीं जन्म जयंती के अवसर पर चल रहे कार्यक्रम के अन्तर्गत बहुत से अभियान सरदार पटेल को समर्पित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर नेहरु जी की जगह सरदार पटैल ने कश्मीर विलय का भी प्लान अपने हाथ में ले लिया होता तो जो समस्या बाद में हमारे सामने आयीं वह नहीं आयीं होती । उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने महाराज कश्मीर से खुन्नस होने के कारण शेख अब्दुल्ला को बढ़ावा दिया और बाद में भारत को आधा कश्मीर खोना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री बनने हेतु उन दिनों पन्द्रह कांग्रेस प्रांतीय कमेटियों में से ज्यादातर सबने सरदार पटैल को चुना था लेकिन नेहरू जी अड़ गये और जबरन प्रधानमंत्री बने । भारतीय इतिहास की यह पहली वोट चोरी थी जो नेहरू जी ने की थी । उन्होंने कहा कि पांच नबम्बर को बन्दे मातरम गीत की देड़ सौ वीं जयंती मनाई जा रही है । बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने अठारह सौ पचहत्तर में अपने उपन्यास आनन्द मठ में इसे लिखा था । बंग-भंग आन्दोलन के बाद तो कांग्रेस अधिवेशन में यह गाया जाता था लेकिन तुष्टिकरण के चलते इसका गायन बन्द हो गया ।बाद में आजादी के बाद राष्ट्रपति डा राजेन्द्र प्रसाद ने इसे राष्ट्रीय गीत का दर्जा प्रदान किया।सात नबम्बर को यह गीत सामूहिक रूप से गाया जायेगा।
एस आई आर वोटर अभियान में भी हमारे कार्यकर्ताओं को सहभागिता करनी होगी । इसमें दो हजार तीन से बाद के वोटर को अपनी जानकारी देकर सघन परीक्षण कराना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह लग कर स्नातक विधायक क्षेत्र के वोटर वनवाने का कार्य करें और हर जिम्मेदार कार्यकर्ता कम से कम पचास वोटर वनाये। इसके अलावा आत्मनिर्भर भारत,और अन्य अभियान सफल बनाने के लिए प्रयास करें।
अन्त में बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत,श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी,सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, बरिष्ठ नेता अशोक कुमार गोस्वामी, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कुलदीप जी,बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, पूर्व अध्यक्ष हरीराम निरंजन, रमेश कुमार सिंह,
राजकुमार जैन, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुन्देला, महेश श्रीवास्तव भैया, बंशीधर श्रीवास, बलराम सिंह लोधी, जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सड़ैया,, जिला उपाध्यक्ष आशीष रावत, हरी सिंह बुंदेला, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, किरण सैन,जिला मंत्री भूप्रतापसिंह बुन्देला, कौस्तुभ चौबे, अशोक कुमार रावत, गौरव गौतम
जिला पंचायत सदस्य मानसिंह यादव, रुचिका बुन्देला, सुनीता पंथ, श्रीमती लक्ष्मी रावत, ध्रुव सिंह सिसौदिया,अवतार सिंह लोधी, अरविंद कौशिक, दीपक पाराशर, रुपेश साहू,सुरेन्द्र प्रताप सिंह करमरा,व्लाक प्रमुख विजय सिंह गोलू, नगर अध्यक्ष भगत सिंह राठौर, नगर महामंत्री मनोज खटीक,मुलायम सिंह लोधी,नीरज पटैरिया, हरपाल सिंह सिसौदिया, नासिर मंसूरी, राहुल राजपूत, गजेन्द्र प्रताप सिंह राजपूत,शिवम पाराशर, हरपाल सिंह सिसौदिया,अनुज शर्मा,संदीप चौबे, अरुण तिवारी मौगान, जगभान सिंह लोधी, नितिन ग्वाला,आदि उपस्थित रहे।






