बिजली बिल राहत योजना से विद्युत उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत: डीएम योजना के लाभ हेतु 01 दिसम्बर से 28 फरवरी तक होंगे पंजीकरण

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने जनपदवासियों को अवगत कराया है कि सरकार विद्युत उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए बिजली बिल राहत योजना का शुभारंभ करने जा रही है, जिसके अंतर्गत नेवर पेड व लॉन्ग अनपेड उपभोक्ताओं को विद्युत बिलों में छूट प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि योजना के अन्तर्गत समस्त विद्युत वितरण निगमों में दिनांक 01 दिसम्बर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक अधिकतम 02 किलोवाट भार के घरेलू उपभोक्ताओं तथा 01 किलोवाट भार के वाणिज्यक नेवर पेड एवं लॉन्ग अपनेड उपभोक्ताओं के लिए विद्युत बिलों में तथा विद्युत चौरी के समस्त प्रकरणों में राजस्व निर्धारण में छूट हेतु का प्रावधान है, जिसके लिए पूर्व में आबद्ध कलेक्शन एजेन्सियों को प्रोत्साहन की विशेष व्यवस्था की गई है, जिसका लाभ नेवर पेड एवं लॉन्ग अपनेड उपभोक्ताओं से भुगतान प्राप्त करने पर दिया जाएगा।

‘ ‘बिजली बिल राहत योजना 2025-26’’ में पात्र उपभोक्ता योजना का लाभ लेने हेतु तीन चरणों में पंजीकरण करा सकते हैं। योजना में पंजीकरण हेतु प्रथम चरण 01 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2025 तक, द्वितीय चरण 01 जरवरी से 31 जनवरी 2026 तक तथा तृतीय चरण 01 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समस्त विद्युत वितरण निगमों को कलेक्शन एजेन्सियों, जनसेवा केन्द्रों, विद्युत सखियों, फिनटेक कम्पनियों, मीटर रीडर्स व बिलिंग एजेन्सियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिये गए हैं, साथ ही नेवर पेड एवं लॉन्ग अनपेड उपभोक्ताओं की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गए हैं। साथ ही शहर से लेकर गांव तक विभिन्न प्रचार माध्यमों से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिये गए हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंच सके।

सूचना विभाग ललितपुर द्वारा जारी
प्रेस विज्ञप्ति संख्या 95/माह नवम्बर 2025सूचना विभाग ललितपुर द्वारा जारी
प्रेस विज्ञप्ति संख्या 95/माह नवम्बर 2025

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *