आज दिनांक 14.11.2025 को जिलाधिकारी, महोदय ललितपुर के फसल बीमा पॉलिसी के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के कम में जनपद हेतु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत नामित ‘फसल बीमा कम्पनी एग्रीकल्चर इन्श्योरेस क०इं०लि० के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनांक 25.11.2025 तक फसल बीमा कम्पनी द्वारा खरीफ 2025 में बीमित कृषकों की सूची उप कृषि निदेशक, ललितपुर के कार्यालय में उपलब्ध करा दी जायेगी तथा बीमा पॉलिसी कृषक के पते पर डाक के माध्यम से प्राप्त करायी जायेगी।
अतः यदि कोई किसान भाई यह जानकारी प्राप्त करना चहता है कि वह बीमित है कि नहीं तो इसकी जानकारी दिनांक 25.11.2025 के उपरान्त उप कृषि निदेशक कार्यालय एवं जनपद के फसल बीमा कम्पनी कार्यालय से प्राप्त कर सकता है।
उप कृषि निदेशक, ललितपुर






