परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, बिसरा जांच के लिए रखा /ललितपुर

ललितपुर में दो दिन पहले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो सका है। चिकित्सकों ने मौत की वजह जानने के लिए बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों पर शराब पिलाकर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

यह घटना 31 अक्टूबर की रात की है। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम सिंगरवारा निवासी बालकदास (35) गांव के ही एक व्यक्ति के घर में मृत अवस्था में पाए गए थे। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि जमीन रजिस्ट्री के बकाया रुपये देने के बहाने बालकदास को घर बुलाया गया और फिर शराब में जहर मिलाकर या गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई।

मृतक के भाई आशाराम ने बताया कि बालकदास ने गांव के एक व्यक्ति को अपनी 1.32 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री की थी, जिसकी जानकारी परिवार को नहीं थी। करीब 5-6 दिन पहले बालकदास हरियाणा से घर आए थे। 30 अक्टूबर को वह जमीन रजिस्ट्री के बकाया 1.80 लाख रुपये लेने के लिए ग्राम सिंगरवारा में विपक्षी के घर पहुंचे थे।

रात करीब 8 बजे आशाराम को जानकारी मिली कि उनके भाई बालकदास की मौत दूसरे पक्ष के घर में हो गई है। मौके पर पहुंचने पर बालकदास मृत अवस्था में मिले। दूसरे पक्ष ने बताया कि वे बालकदास के साथ घर पर बैठे थे और शराब पार्टी चल रही थी, इसी दौरान बालकदास की मौत हो गई।

इसके बाद 31 अक्टूबर को गांव में पंचायत हुई, जिसमें दो गांवों के लोग शामिल हुए। आशाराम ने थाना नाराहट पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। बालकदास अपने तीन भाई-तीन बहनों में सबसे छोटे थे। उनकी पत्नी का निधन शादी के करीब डेढ़ वर्ष बाद हो गया था।

पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार, युवक की मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा को सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। अब बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा।

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *