बैंक के अन्दर घुसने के बाद मास्टर चाबी से करीब एक घंटा तक लॉकर खोलने और तोड़ने का प्रयास किया। नाकाम होने पर रफूचक्कर हो गए।
चोरों ने थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम ङोगरा कलां
में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में चोरी का प्रयास करते हुए ताले काट दिए। बैंक के अन्दर घुसने के बाद मास्टर चाबी से करीब एक घंटा तक लॉकर खोलने और तोड़ने का प्रयास किया। नाकाम होने पर रफूचक्कर हो गए। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश में जुट गई है।

शुक्रवार को बैंक के कर्मचारियों ने काम करने के बाद शाम छह को ताला लगाकर बंद करके चले गए थे। शुक्रवार रात्रि को दो बजे अज्ञात चोरों ने मेन बैंक की शटर में लगे तालों को काटा, शटर में सेंट्रल लॉक तोड़कर वह बैंक के अंदर हो गए और मास्टर चाबी से लोकर खोलने व तोड़ने में नाकाम रहें जिससे चोरी के प्रयास में हताश हुए। माह का चौथा शनिवार होने की वजह बैंक दो दिन बंद रहा मौंका पाकर चोरों नें धाबा बोला सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दो अज्ञात चोर लगभग बैंक के अंदर एक घंटा तक रहें वह अपनी पहचान छुपाने के लिए सिर पर कैप और मुह पर रूमाल लगाए हुए थे। सोमवार की सुबह जब बैंक खोलने के लिए कर्मचारी पहुंचे तो मेन गेट अंदर से लॉक मिला तो शाखा प्रबंधक के कहने पर चपरासी महेन्द्र ने दीवार पर चढ़कर खोला इसके बाद बैंक के चेनल शटर खुले मिले, मीटर के तार कटे पाए गए कैमरा गायब मिला। यहां शटर में लगे ताले बिजली कनेक्शन मीटर टूटे पड़े हुए थे।

कर्मचारियों ने पुलिस के साथ बैंक के अंदर पहुंचकर कैश सहित अन्य समानों का निरीक्षण किया। सब कुछ ठीक मिला। वहीं बैंक में चोरी का प्रयास होने की खबर मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक कालूराम, पाली सीओ सुनील भारद्वाज मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। बैंक में चोरी का प्रयास होने पर पुलिस ने आसपास स्थित मकानों, भवनों पर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।
शाखा प्रबंधक रोहित कुशवाहा ने बताया शुक्रवार बैंक लगभग 5.45 शाम को सभी ताले रूम लोकर गेट के ताले लगातार स्टाफ के साथ चले गए थे। माह का चौथा शनिवार और रविवार बैंक बंद रहा। सोमवार सुबह 9.47 खोलने आये तों बैंक के शटर चैनल गेट खुले मिले। जिसकी सूचना नाराहट पुलिस को दी गई पुलिस के साथ बैंक अंदर प्रवेश किया।

इस मामले में सीओ सुनील भारद्वाज का कहना है मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था मामले की जांच गहनता से की जा रही है जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा।






