जिलाधिकारी ने कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित किसान दिवस में सुनी किसानों की समस्याएं

 15 दिनों के भीतर सभी नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने के दिये निर्देश
 डीएम की सभी किसानों से अपील, अनिवार्य रुप से करायें फार्मर रजिस्ट्री
 फसल सिंचाई हेतु किसानों को कैम्प लगाकर दिये जायें अस्थायी विद्युत कनेक्शन

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने कृषि विज्ञान केन्द्र खिरिया मिश्र में आयोजित किसान दिवस में पहुंचकर क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और मौके पर ही उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को अविलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिये।
किसानों द्वारा अधिकतर शिकायतों में फसली बीमा, मण्डी में फसल बिक्री, फसल सिंचाई के लिए विद्युत समस्या, कुछेक नहरों में पर्याप्त पानी की अनुपलब्धता, डूब क्षेत्रों के मुआवजा सम्बंधी शिकायतें प्राप्त हुईं।
किसानों द्वारा बताया गया कि उनके क्षेत्र में कुछ नहरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है, जिसको जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही उपस्थित अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिये कि वह आगामी 15 दिनों में नहरों की टेल तक पानी पहंुचाना सुनिश्चित करें, उन्होंने स्पष्ट कहा कि इसकी पुष्टि क्षेत्र के किसानों से प्राप्त फीडबैक से की जाएगी।
इसी प्रकार से खरीफ 2025-26 की बीमित फसल में हुई क्षति की अवशेष क्षतिपूर्ति दिलाये जाने की मांग की गयी, जिस पर जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश द्वारा जिला समन्वयक फसल बीमा कम्पनी को खरीफ 2025 की फसल बीमा पॉलिसी वितरित करने तथा अवशेष भुगतान हेतु निर्देशित किया गया और अब तक कितने किसानों को बीमा उपलब्ध कराया गया और कितने किसान अवशेष हैं, इसकी सूची 3 दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने किसानों से यह भी अपील की कि वह सरकार द्वारा चलायी जा रही फार्मर रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत अनिवार्य रुप से अपनी कृषि भूमि की रजिस्ट्री करायें।
कृषकों द्वारा मण्डी में व्यापारियों द्वारा अवैध तरीके से फसल का क्रय किये जाने तथा मण्डी का संचालन सप्ताह में छः दिन किये जाने की मांग की गयी, इस पर जिलाधिकारी ने एआर कोपरेटिव को निर्देश दिये कि वह आगामी वर्ष में अगस्त व सितम्बर से क्रय केन्द्र खुलवाने हेतु उनके स्तर से शासन को पत्राचार करायें।
कृषकों द्वारा बिजली के सम्बन्ध में मांग की गयी कि यदि बिना कनेक्शन के यदि कोई कृषक बिजली का प्रयोग करता है तो उसके खिलाफ एफ0आई0आर0 न करके उन्हे जुर्माने हेतु रसीद प्राप्त करा दी जाए, इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्य़ुत को निर्देश दिये कि वह किसानों को फसल सिंचाई से पूर्व कैम्प लगाकर उन्हें अस्थायी विद्युत कनेक्शन दिलाना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें कोई समस्या न हो।
जिलाधिकारी द्वारा किसान दिवस में अनुपस्थित विभागीय अधिकारियों के प्रति रोष प्रकट किया गया तथा निर्देशित किया गया कि समस्त अधिकारी किसान दिवस में उपस्थित होकर कृषकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें।
किसान दिवस के साथ-साथ कृषि विज्ञान केन्द्र खिरिया मिश्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आज 21वीं किस्त के भुगतान एवं मा0 प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन की लाइव स्ट्रीमिंग कृषकांे को दिखाई गयी। कार्यक्रम में कृषि विभाग से उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी तथा अन्य कर्मचारीगण एवं कृषकों में बाबूलाल दुबे, पहाड सिंह, कीरत बाबा, आशीष कौशिक एवं आनन्द देवलिया आदि उपस्थित रहे।

सूचना विभाग ललितपुर द्वारा जारी
प्रेस विज्ञप्ति संख्या 96/माह नवम्बर 2025

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *