जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जायेंगे : डीएम

ललितपुर। जनशिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दृष्टिगत शनिवार को नवागंतुक जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने सदर तहसील में आयोजित अपने पहले सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जहां मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए जनशिकायतों का निस्तारण कराया, तो वहीं लापरवाह अधिकारियों को कड़े रुख में फटकार भी लगाई। जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जायेंगे।
उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिस्थानीय भेजकर अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेते हुए एक दिन का वेतन रोका जाए, जनसुनवाई के दौरान अधिशासी अभियंता राजघाट निर्माण खण्ड, अधिशासी अभियंता विद्युत शहरी एवं ग्रामीण, उपायुक्त उद्योग, जिला रोजगार सहायता अधिकारी, जिला पर्यटक अधिकारी एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण तलब करते हुए कारण बताने के निर्देश दिये गए।
जिलाधिकारी ने जनसुवाई करते हुए अतिक्रमण व अवैध कब्जों के मामलों में राजस्व व पुलिस अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर शिकायतों का निस्तारण कराकर अवगत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी निस्तारण के दौरान स्वयं मौके पर मौजूद रहें और शिकायतकर्ता के सामने ही निस्तारण करायें। इसके अलावा कोई भी अधिकारी बिना हमारी अनुमति के मुख्यालय छोड़कर नहीं जायेगा, इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान नेहरुनगर निवासी शिकायतकर्ता तुलसाराम द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि उनके पुत्र की विद्युत पोल सुधारते समय करण्ट लगने से मृत्यु हो गई है और उसे अभी तक सम्बंधित ठेकेदार के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं हुई है, जिस पर जिलाधिकारी ने मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए शिकायतकर्ता को पारिवारिक लाभ एवं मृतक की पत्नी को निरारित महिला पेंशन योजना का लाभ दिलाये जाने हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया, वहीं उप जिलाधिकारी को प्रकरण में जांच कर दोषी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये गए।
शहर के एक शिकायतकर्ता ने स्मार्ट मीटर से एक माह का 40 हजार बिल बनाये जाने की शिकायत की, जिस पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि लगभग हर जनपद में इस प्रकार की शिकायतें प्राप्त हो रहीं हैं, इस पर लगाम लगनी चाहिए, इस प्रकरण की जांच कर विद्युत बिलों को ठीक करायें और दोषी पाये जाने पर सम्बंधित मीटर रीडिंग एजेन्सी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायें।
सदर तहसील के ग्राम गैंदोरा निवासी शिकायतकत्री गैंदा पत्नी रामचरण ने बताया कि उसकी जमीन पर विपक्षी द्वारा कब्जा किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर और तहसीलदार को मौके पर पहुंचकर पैमाइस कराने के निर्देश दिये।
ब्रेनट्यूमर से पीढ़ित शहर निवासी व्यक्ति द्वारा आर्थिक सहायत की मांग करने पर जिलाधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पीढ़ित व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाने व बेहतर उपचार दिलाने के निर्देश दिये।
आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में निम्न शिकायतें प्राप्त हुईं:-
ऽ तहसील ललितपुर में कुल 52 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 14, पुलिस विभाग के 02, विद्युत के 07 तथा अन्य विभागों के 29 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 11 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
ऽ तहसील तालबेहट में कुल 95 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 16, विकास के 09, पुलिस के 32, पूर्ति के 16, विद्युत के 05, नगर पंचायत का 01 तथा अन्य विभागों के 16 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 13 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया गया।
ऽ तहसील महरौनी में कुल 11 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 04, पुलिस का 01, पूर्ति के 02, विद्युत का 01 तथा अन्य विभागों के 03 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 01 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
ऽ तहसील मड़ावरा में कुल 21 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 11, विकास विभाग का 01, पुलिस के 05 तथा अन्य विभागों के 04 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 02 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
ऽ तहसील पाली में कुल 16 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 04, पुलिस के 11 तथा अन्य विभाग का 01 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 01 का मौके पर निस्तारण कराया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम ने मानवीय दृष्टिकोण से कराया शिकायतों का निस्तारण, वहीं लापरवाह अधिकारियों के प्रति दिखायी सख्ती

सूचना विभाग ललितपुर द्वारा प्रसारित
प्रेस विज्ञप्ति संख्या 01, माह नवम्बर 2025

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *