कैरियर मार्गदर्शन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

कैरियर मार्गदर्शन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
जिला विद्यालय निरीक्षक ललितपुर सभागार में दिनांक 20.11.2025 से 21.11.2025 तक दो दिवसीय गैर आवासीय कैरियर मार्गदर्शन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का शुभारम्भ दिनांक 21.11.2025 को श्री ओम प्रकाश जिला विद्यालय निरीक्षक ललितपुर की अध्यक्षता में प्रारम्भ किया गया। कैरियर गाइडेन्स प्रशिक्षण श्री दिनेश कुमार, सहायक अध्यापक रा0हा0 वीर एवं श्री मुकेश कुमार सहायक अध्यापक रा0इं0का0 ललितपुर ने मास्टर टेªेनर के रूप में प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के नोडल शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों एवं प्रधानाचार्यों उपस्थित हुये। प्रशिक्षण के दौरान विद्यालयों में कैरियर मार्गदर्शन की रूपरेखा, उसमें प्रधानाचार्य की मुख्य जिम्मेदारियों, तथा इसे विद्यालय स्तर पर रोल आउट करने में आने वाली चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को जीवन कौशल (स्पमि ैापससे), तमन्ना टेस्ट, कॉमिक पुस्तकों की अहमियत तथा विद्यार्थियों की रुचि व योग्यता के आकलन से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्कूल स्तर पर प्रभावी कैरियर गाइडेंस व्यवस्था स्थापित करना और प्रधानाचार्यों व नोडल शिक्षकों को इसके सफल क्रियान्वयन हेतु सक्षम बनाना था। दोनों दिवसों की गतिविधियाँ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुईं और प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी एवं मार्गदर्शक बताया। प्रशिक्षण के अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक ललितपुर एवं वित्त एवं लेखाधिकार (मा0ं) कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक ललितपुर द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया और साथ में अपने बहुमूल्य विचारों से अवगत कराते हुए कैरियर मार्गदर्शन से संबंधित उत्तम उदाहरण के साथ हमें इसकी अहमियत को समझाया।

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *