-आत्मनिआत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अन्तर्गत प्रोफेशनल सम्मेलन सम्पन्न
——————————————आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत प्रोफेशनल मीट का आज राजकीय इंटर कालेज के सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की और संचालन शिक्षक पत्रकार ध्रुव सिंह सिसौदिया ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह एड उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि पच्चीस सितंबर से पच्चीस दिसम्बर तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों में जाकर अनेकों कार्यक्रम सम्पन्न किए जा रहे हैं।इसी के तहत आज बोद्धिक वर्ग चिकित्सक, प्राध्यापक, अधिवक्ता, व्यापारियों,किसान नेताओं के साथ प्रोफेसनल मीट का आयोजन किया गया है।इस का मुख्य विषय आत्मनिर्भर भारत है । आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी का उपयोग जरुरी है । स्वदेशी बढ़ेगा तो हमारी जी डी पी बढ़ेगी और देश आगे बढ़ेगा ।चुंकि प्रबुद्ध वर्ग ही देश को नयी दिशा देता है इसलिए उनका सानिध्य जरुरी है।सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के नारे एक भारत श्रेष्ठ भारत में आत्मनिर्भर भारत का नारा जोड़ कर आगे बढ़ने की जरूरत है और हम सब भारतवासी आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए सम्पूर्ण ऊर्जा का उपयोग करें तो देश आगे बढ़ेगा। मुख्य अतिथि कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह एड ने कहा कि स्वदेशी का आव्हान आजादी के बाद से ही होता रहा है। उन्होंने कहा कि पहले विनिमय का व्यवहार स्वदेशी के कारण वस्तुओं से होता था ।सभी चीजें अनाज, फलों,नमक , इत्यादि से होता था और देश का पैसा देश में ही रहता था । उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी व्यवहार, स्वदेशी भाषा संस्कृति,और स्वदेशी वेषभूषा का प्रयोग करना जरूरी है। स्वदेशी से हम समृद्धशाली और विश्वगुरु वनने की ओर आगे बढ़ेंगे। अंग्रेजों ने हममें भाषा और वेषभूषा को लेकर हीनभावना पैदा करना शुरू किया।आज सौ लोग भी एक अंग्रेजीदां के आगे झेंपते हैं यह हमारी नैतिक बौद्धिक पराजय का द्योतक है।हमने अपने स्वास्थ्यवर्धक वीज को छोड़कर ज्यादा उत्पादन के चक्कर में विदेशी वीजो को अपनाना शुरू कर विभिन्न बीमारियों को आमंत्रण करने का काम किया।भले ही स्वदेशी का लाभ हाल में न दिखे लेकिन हमारी भावी पीढ़ी इसी को लेकर विश्व के सबसे समृद्धशाली देश के रूप में उभरेंगे।हम प्रकृतिपूजक होने के नाते कुंआ, तालाब, नदियों के पूजन के माध्यम से जलसंरक्षण,बरगद, पीपल, तुलसी आदि के पूजन के माध्यम से बनस्पति संरक्षण का काम करते हैं ।गौसेवा,चींटी को शक्कर, पक्षियों को दाना, मछली को आटे की गोलियों खिलाने के माध्यम से हम जीव संरक्षण का काम करते हैं। पहले पोलियो इत्यादि की बैक्सीन आदि विदेश से आयात की जाती थी जिससे देश का बहुत बड़ा खर्च होता था और विदेशों को आर्थिक लाभ होता था ।कोरेना में हमने स्वदेशी वैक्सीन बनाकर देश भर को फ्री लगाने का काम किया और विदेशों को भी सप्लाई का काम किया।
अन्त में बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत,सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह एड,नगर पालिका अध्यक्ष श्री मती सोनाली जैन, बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुन्देला, बंशीधर श्रीवास, महेश श्रीवास्तव भैया,शिक्षक विधायक प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुरेश बड़ेरा, पूर्व चेयरमैन रजनी साहू,
वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र दिवाकर ,शिक्षक नेता छक्की लाल साहू,डा राजकुमार जैन,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष वृजमोहन संज्ञा, ईं गिरजा शंकर दुबे,किसान नेता सुरेश टोंटे, व्यापारी नेता सुबोध शर्मा,डा रामगोपाल साहू,डा अनुपमा पुरोहित,डा मनवीर सिंह तोमर,डा दीपक चौबे, डा विजय दुबे,डा तेजस्व श्रीवास्तव,डा रानी साहू,संतोष कुशवाहा, मोहन लाल रैकवार,डा आकाश पुरोहित
डा राजेन्द्र साहू, व्लाक प्रमुख कल्याण सिंह लोधी, जिला पंचायत सदस्य मानसिंह यादव,अशोक साहू अजय जैन साईकिल,रुचिका बुन्देला, जिला उपाध्यक्ष हरी सिंह बुंदेला, बसंती लारिया,किरण सेन,जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव गौतम, रजनी अहिरवार, गौरव चौधरी राजेश लिटौरिया, ध्रुव सिंह सिसौदिया, विशाल रावत,कमलापति रिछारिया,अवतार सिंह लोधी,दीपक पाराशर, संदीप सिंह बुंदेला,रुपेश साहू, नगर अध्यक्ष भगत सिंह राठौर, नरेंद्र कड़की,महामंत्री गण मनोज खटीक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतेश संज्ञा,बीणा जैन, ऋतु समाधियां, सुनीता पंथ, रामरती रैकवार, रानी जहां, राखी ताम्रकार,बन्दना तिवारी
,अंकुर शानू बाबा,अज्जू बाबा, संजय रसिया,अनुज शर्मा,
रोहित रावत,संघ कार्यकर्ता विवेक बोहरे एड, शीतल सिंह लोधी,भरत श्रीवास्तव,कुंजन सिंह लोधी एड, मनीष सड़ैया,डा तेजस्व श्रीवास्तव,जीतू राजा प्रधान, विवेक जैन, राजदीप जैन,विजय सिंह प्रधान कुंआतला,अमित तिवारी, ईं पुनीत पाण्डेय,अजय नायक सिंदवाहा, शीतल सिंह लोधी,आनन्द देवलिया,
संजय अहिरवार,मौसम नायक, जगभान सिंह लोधी,जगदीश सिंह लोधी, रुपेश साहू शिक्षक, हरीराम राजपूत शिक्षक आदि उपस्थित रहे।







